BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दुनियां में आने से पहले ही कन्या भ्रूण को सुलाया मौत की नीद

दुनियां में आने से पहले ही कन्या भ्रूण को सुलाया मौत की नीदबेटों की चाहत रखने वाले और लिंग परीक्षण करने वालों भेंट चढी एक और बेटी

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित टाऊनशिप पर एक कन्या भ्रूण मिलने लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसे लेकर लोगों में तरह-तहर की चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस के अनुसार टाऊनशिप स्थित रिफाइनरी  नगर कालोनी की दीवार के बराबर में करीब पांच माह की कन्या का भ्रूण पड़ा हुआ देखकर राहगिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही चौकी प्रभारी शिववीर सिंह मौके पर पहुंच गए और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भ्रूण को देखकर बरबस ही लोगों के मुंह से निकल गया कि पूत कपूत सुने हैं जग में लेकिन माता नहीं सूनीं कुमाता? लेकिन बेजान नन्हीं परी के देखकर लग रहा है कि अब मां भी कलयुगी हो चुकी हैं। जिस प्रकार इस भ्रूण को फेंका गया है,उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि किसी ने बेटे की चाहत में लिंग परीक्षण कराया होगा और कोख में बिटिया होने की जानकारी मिलने पर नन्हीं परी को दुनिया में आने से पहले ही बेटे की चाहत रखने वालों ने मौत की नीद सुला दिया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More