देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । हालांकि पेट्रोलियम पदार्थों को अभी जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे में नहीं लाया गया है। लेकिन पिछले महीने शुरू हुई दैनिक संशोधन व्यवस्था के बाद से पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये से अधिक और डीजल की कीमत में एक रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
देश भर में 16 जून से लागू दैनिक दर संशोधन व्यवस्था के बाद से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.35 रुपये तथा डीजल की कीमत 1.02 रुपये कम हुई है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 65.48 रुपये तथा डीजल की कीमत 54.49 रुपये है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत राज्यों के कर के हिसाब से अलग-अलग है, क्योंकि इसे जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे में नहीं लाया गया है, जो जम्मू और कश्मीर को छोडक़र देश भर में एक जुलाई से लागू कर दिया गया है।
पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) हर पखवाड़े पेट्रोलियम कीमतों की समीक्षा करती थीं, अब इसकी हर रोज तडक़े छह बजे समीक्षा की जाती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
जयपुर में कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
आज से देशभर में लागू हुए 6 बड़े बदलाव : रेल सफर महंगा, आधार जरूरी, कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता