BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा : जनपद में कन्या सुमंगला योजना की खराब स्थिति

मथुरा। जनपद में कन्या सुमंगला योजनाकी की स्थिति ठीक नहीं हैं। प्रमुख सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश सरकार मोनिका एस गर्ग ने कलकट्रेट सभागार में कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने प्रगति रिपोर्ट जानी। जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि अब जनपद में कुल 1601 फार्म पंजीकरण हो गये हैं, जिस पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि इस योजना पर मुख्यमंत्री द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस योजना में तत्काल प्रभाव से गति लाना सुनिश्चित करें।
प्रमुख सचिव ने कन्या सुमंगला की खराब स्थिति को सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह सभी ब्लाॅकों पर कन्या सुमंगला एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया जाय। गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं को बेटी के प्रति जागरूक करें।
श्रीमती एस गर्ग ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा की प्रगति की समीक्षा करते हुए जानकारी ली कि जनपद में प्रत्येक साल कितने बच्चे हो जाते हैं, जिस पर एसीएमओ ने बताया कि लगभग 1.50 लाख बच्चे पैदा हो जाते हैं, लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग में बेटिओं का पंजीकरण बहुत कम होने पर नाराजगी व्यक्त की और सीएमओ की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी उनका स्पष्टीकरण करने की कार्यवाही करने निर्देश दिये। साथ ही शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए पाया कि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं जिला निरीक्षक बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनका भी जिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि सीएमओ, बीएसए, डीआईओ का स्पष्टीकरण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More