BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ की थी पति की हत्या

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ की थी पति की हत्याहत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामदःहत्यारोपी पत्नी भेजी जेल,प्रेमी फरार

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित ढहरूआ के पास अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। 6 बेटों की मां द्वारा की गई दुस्साहसिक वारदात के बाद ग्रामीण अचंभित हैं। मृतक का छोटा पुत्र डेढ साल तो बड़ा पुत्र दस साल का है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि प्रेमी फरार है। पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गांव जमालपुर थाना बरसाना निवासी 45 वर्षीय पप्पू पुत्र राम सिंह हाल निवासी गांव ढहरूआ का शव पिछले रविवार की रात्रि में घर के अंदर मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो चिकित्सकों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को दी। बताया कि एसएसपी स्वप्निल ममगाई के निर्देशन एंव एसपी सिटी की  की निगरानी में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्रपाल सिंह घटना का खुलासा करने के लिए जुटे हुए थे कि तभी मृतक की पत्नी मीना देवी का व्यवहार बदला हुआ देखा तो पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी पहले तो पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन जब उसे सख्ती दिखायी गई तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस गिरफ्त में आयी हत्यारोपी पत्नी मीना ने बताया कि उसके मायके ढहरूआ के रहने वाले मुरारी पुत्र मनीराम से उसके अवैध संबंध हैं,बताया कि अवैध संबंधों का पता चलने पर पति विरोध करता था। आरोपी पत्नी ने बताया कि उसने प्रेमी मुरारी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनायी थी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से वर्ष 2017 की आखिरी रात में उसने और प्रेमी मुरारी ने रस्सी से गला दबाकर पति की हत्या की थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि फरार आरोपी मुरारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिशें दे रही है,जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More