देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreधार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बिखेरी अद्भुद छटा
वृन्दावन। मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतम्भरा का 55 वां जन्म दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ वात्सल्य दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिल्ली से पधारी कुमारी जागृति भटनागर की भरत नाट्यम प्रस्तुति की ईष वन्दना से हुआ। उसके पश्चात समविद गुरूकुलम् सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल की छात्राओं ने भरत नाट्यम पर आधारित श्री हमनुमान चालीसा एवं श्रीराम स्तुति का नैयनाभिराम अद्भुत प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।
वात्सल्य मूर्ति साध्वी ऋतम्भरा ने भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन वह धन्य होता है जो अपने लिये नहीं वल्कि अपनों के लिए जिया जाये। जो समाज के किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए स्वयं को अर्पित कर दे। हम ऋषियों, मुनियों, माता-पिता, गुरूओं और समाज के ऋणि हैं जब तक हम उनका ऋण नहीं चुका देते हमें शान्ति नहीं मिलेगी। सब कुछ होते हुए भी व्यक्ति प्रसन्न नहीं रह पाता क्यों कि उसकी प्रसन्नता तो अपने मिथ्या अहंकार की भेंट चढ़ गयी है।
अभिमानों के पत्थरों को लाध कर कोई भी उपलब्धियों के शिखर नहीं छू सकता। ख्याति उनके पीछे दौड़ती है जो देश और समाज की सेवा में स्वयं को समर्पित कर देते हैं। उन्होेंने कहा कि भारत भूमि में जन्म लेना हमारा सौभाग्य है क्यों यह तो प्रत्यक्ष देवता है । इसकी सेवा को सौभाग्य हमारा अहोभाग्य होगा । वात्सल्यग्राम की सन्तानें किसी के लिए नहीं जियेंगी अगर जियेंगी तो अपनी भारत माता के लिए जियेंगी ।
इस अवसर पर गोकुललम की माताओं के साथ देष के कोने-कोने से आये हजारों भक्तों ने पूजन अर्चन वन्दन और आरती कर दीदी माॅं की दीर्घायु की मंगलकामना करते हुए बधाईयाॅं दी। कार्यक्रम में संजय भैया, महामण्डलेश्वर स्वामी चित्तप्रकाशानन्द, स्वामी अभयानन्द, जय भगवान अग्रवाल, ओमप्रकाश गोयंका, महेश खण्डेलवाल, साध्वी शिरोमणि, साध्वी सत्य प्रिया, साध्वी सुह्नदया, साध्वी सम्पूर्णां, स्वामी सत्यशील, विभोर प्रकाशम् ,महापात्रा, डाॅ0 चन्द्रभान, ओम प्रकाश बंसल, कैप्टन हरिहर शर्मा, देवेन्द्र राठौर, बालजी चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।













Related Items
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
शिक्षा पर फोकस करने के लिए 26 जनवरी को तमिलनाडु ग्राम सभा का आयोजन
रामलला प्राण प्रतिष्ठा : 14 से अधिक देशों के कलाकार श्रीरामलीला मंचन से करेंगे अभिनंदन