देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेजा
वृन्दावन। नगर में बाइक चोरी की घटनाओं से परेशान वृंदावन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को पकड़ा है जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। पकड़े गये यवक से पुलिस ने 4 मोटरसाइकल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
बीते दिनों प्रेम मंदिर तिराहा से चैकिंग के दौरान पकड़े गये युवक से रमणरेती चैकी प्रभारी राजीव सिंह ने वाहन चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर गांव जहांगीरपुर से एक बुलट व तीन स्पेलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी राजेश पुत्र लाखन निवासी जहांगीरपुर को मंगलवार को चालान कर जेल भेज दिया है। वहीं राजेश का दूसरा साथी जहांगीरपुर निवासी बनवारी फरार है। चैकी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि बनवारी का पहले भी कई चोरियांे में हाथ रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस शिद्दत से जुटी हुई है।













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठीं तो होगी सीज