देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जःपुलिस जांच में जुटी
मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र के अंतर्गत नन्दगांव में घर के अंदर एक युवक का रक्तरंजित शव मिला है तो वहीं घर के बाहर रास्ते में खून बिखरा हुआ मिलने से वारदात के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। बदमाशों ने युवक के माथे पर गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय भारत चौधरी पुत्र देवीराम निवासी नन्दगांव पिछले सोमवार की शाम को खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया था। इसके अगले दिन मंगलवार की सुबह युवक की मां चाय लेकर कमरे में गई और उसने जैसे ही रजाई को हटाया तो पुत्र को मृत पड़ा हुआ देखकर उसकी चीख निकल गई। कमरे के अंदर चारपाई पर बिछे बिस्तर पर कोई खून नहीं पड़ा हुआ था। युवक की हत्या किए जाने की खबर मिलते ही वहां ग्रामीणों का हुजूम लग गया। मृतक घर का इकलौता था। युवक के माथे पर बीचों-बीच गोली मारी गई है। घटनास्थल पर कोई खून नहीं मिलने पर मृतक के परिजनों को षणयंत्र की आशंका हुई तो वह घर के बाहर रास्तों पर सबूत तलाशने पहुंच गए। घर के बार कुछ दूरी पर रास्ते में खून बिखरा हुआ और पास में ही किसी गाड़ी के पहियों के निशान मिलने की बात ग्रामीणों ने पुलिस को बतायी है। मृत युवक का पिता पुराना ट्रैक्टर खरीदने के लिए जयपुर गया हुआ था,उसे जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो वह दोपहर तक घर पहंच गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंद्रेश भदौरिया और चौकी प्रभारी नन्दगांव इंद्रजीत सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पोस्टमार्टमगृह पर पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि भारत कमरे में सोने गया था,इसके बाद दूसरे दिन बिस्तर पर उसका शव पड़ा हुआ मिला है। पीड़ित पिता का आरोप है कि किसी ने उसके पुत्र को फोन करके घर के बाहर बुलाया और उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या करने के बाद घटना को मोड़ने के लिए शव को कमरे के अंदर बिस्तर पर लिटाकर फरार हो गए। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। मृत युवक परिवार का इकलौता चिराग था,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की रिपोर्ट पीड़ित पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश
दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 लोग गिरफ्तार