BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन में मिलेगी केंसर पीड़ितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में ‘बानी मित्र’ केंसर सेन्टर का शुभारंभ करते शिद मित्रा, एम्स के केंसर सर्जन डाॅ. सुनील कुमार साथ हैं आर के मिशन संस्था के सचिव स्वामी सुप्रकाशानन्द एवं अन्यरामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में हुआ ‘बानी मित्र’ केंसर सेन्टर का शुभारंभ

वृंदावन। आर के मिशन सेवाश्रम में कैंसर पीड़ितों के लिए अब और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। जिसके लिए गुरुवार को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में बानी मित्र के रुप में कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिद मित्रा एवं राघवेंद्रानंद महाराज द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एम्स के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार मौजूद रहे। इस दौरान स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज एवं स्वामी काली कृष्णानंद महाराज एवं डॉ. मनिन्दर सिंह ने कैंसर सेंटर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त कर अपने विचार व्यक्त किये। मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट में विभिन्न बीमारियों का इलाज बहुत ही कम खर्चे में किया जाता है। अस्पताल में मथुरा वृंदावन के अलावा विभिन्न जनपदों के दूरदराज से सैकड़ों की संख्या में रोजाना मरीज व तीमारदार उपचार कराने के लिए यहां आते हैं। संस्था के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कैंसर का इलाज 4 वर्षों से किया जा रहा है। आज मिशन में बानी मित्र कैंसर सेंटर के रूप में कैंसर की सेवाओं को और भी विकसित और बल प्रदान करके लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। इस सेंटर में मुंह, थायराइड, स्तन, पेट में आंतों के कैंसर का इलाज व ऑपरेशन एवं कीमोथेरेपी द्वारा प्रदान किया जाएगा।

बताया कि इस कैंसर सेंटर में विशेष प्रकार के उपकरणों के साथ साथ सुविधाजनक ऑपरेशन रूम कीमोथैरेपी रूम एवं कैंसर के लिए जरूरी सुविधाओ की व्यवस्था की गई हैं। जिसमें अभी तक 200 मरीजों को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से मुक्त कराया जा चुका है। इस ग्रुप को महत्वपूर्ण बनाने के लिए एम्स एवं टाटा ग्रुप पूरा सहयोग रहा है। इस अवसर पर सुनील महाराज, कालीकृष्ण महाराज, विजय आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More