BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

समाजसेवियों ने महिला बंदियों को बांटे गरम वस्त्र, खाद्य सामग्री

जिला करागार में महिला बंदियों के लिये कंबल वितरण करते सामाजिक संस्था के पदाधिकारीगण समाजसेवियों ने महिला बंदियों को बांटे गरम वस्त्र, खाद्य सामग्री

वृन्दानवन। श्री वृंदावन बाल विकास परिषद एवं कनकधारा फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को जिला कारागार में बंद महिला कैदियों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल एवं साड़ी ब्लाउज और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि जिला कारागार में लगभग 50 महिला बंदियों को गरम वस्त्र आदि के साथ खाद्य सामग्री एवं कंबल वितरण कर उन्हें राहत देने का कार्य किया गया है।

श्री वृंदावन बाल विकास परिषद के संरक्षक मेघश्याम वाष्र्णंेय ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। पीड़ित मानवता के लिए ऐसे सेवा भावी कार्यों का होना आवश्यक है। रोटरी क्लब हेरिटेज वृंदावन के अध्यक्ष नवीन चैधरी ने कहा कि सेवा भावी कार्य स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करते हैं समाज के सभी वर्गों को ऐसे कार्यों में सहयोग करना चाहिये। इस अवसर पर मुकुल, धर्म सिंह, राम कुमार शर्मा, अंकित वाष्र्णेंय, विवेक वाष्र्णेंय, लक्ष्मीकांत, बॉबी अग्रवाल, ठाकुर हरी बल्लभ आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More