BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रदेश सरकार गंभीर-उपाध्यक्ष

लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में महिलाओं से वार्ता कर उनकी पीड़ा सुनतीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनी महिलाओं की समस्या

महिला उत्पीड़न के 06 प्रकरण आये, त्वरित कार्रवाही के निर्देश

मथुरा। राज्य महिला आयोग उ0प्र0 की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन यादव ने लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिये कि महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाही करना सुनिश्चित करें। उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के थाने पहुंचने पर सम्मान से बात की जाये, जिससे उन्हे अपनी बात कहने में संकोच न हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि महिलाओें से छेड़छाड़ जैसी घटनायें सामाजिक विक्रतियां है, जिसके समाप्त कराने के लिए समाज को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना होगा। महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई के दौरान उपाध्यक्ष के सामने कुल 06 महिलाओं ने आवेदन प्रस्तुत किये जिन्हे एसपी क्राइम को सौंप कर त्वरित कार्रवाही के निर्देश दिये। प्रस्तुत किये गये प्रकरणों में घरेलू उत्पीड़न, ससुराल पक्ष से उत्पीड़न संबंधित शिकायतें सम्मिलित की गई।

 उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से संबंधित विभागावार प्रगति की जानकारी की जिस पर समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना‘‘ के तहत 111 गरीब कन्याओं की सामूहिक शादी का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं, आगामी 22 जनवरी को सामूहिक विवाह आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रत्येक जोड़े पर 35 हजार रूपये की धनराशि व्यय की जायेगी। इसमें विधवा, तलाकशुदा को भी सम्मिलित किया गया है। अतिकुपोषित बच्चों के इलाज संबंधी निर्देश देते हुए कहा कि इन बच्चों की देखभाल बहुत अच्छी तरह करनी है। अल्प संख्यक, विकलांग व पंचायत सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई।

बैठक में एसपी क्राइम राजेश कुमार सोनकर, सीओ सिटी प्रीति सिंह, महिला थानाध्यक्ष सरिता द्विवेदी, महिला सम्मान प्रकोष्ठ की उप निरीक्षक उपासना यादव, जिला प्रोबेशन अधिकरी अनुराग श्याम रस्तोगी, समाज कल्याण अधिकारी करूणेश त्रिपाठी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कुलदीप मिश्र, बीएसए संजीव कुमार सिंह, सीडीपीओ पवन कुमार, एडीओ पंचायत, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More