देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreवृंदावन। धार्मिक नगरी वृंदावन में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। थाना वृंदावन से महज चंद कदमों की दूरी पर बाजार जाते हुये युवक पर बादमाशों ने हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। आरोपी जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर हथियार लहराते हुए भाग खड़े हुए। गंभीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में पीड़ित के भाई इमरान ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। बताते चलंे कि गोविंद कुंड टीला निवासी आमिर खान पुत्र इब्राहिम सोमवार की देर रात नगर पालिका चुंगी चैराहा से गोविंद घेरा होते हुए बाजार जा रहा था। घात लगाए पहले से ही खड़े आधा दर्जन बदमाशों ने आमिर पर हमला बोल दिया। आमीर को लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने जाते जाते फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के सम्बन्घ में पीड़ित के भाई इमरान ने गोविन्द कुण्ड टीला निवासी ऋषभ पुत्र इब्रा व इब्रा पुत्र अल्लाह बक्श, के साथ चैतन्य विहार निवासी विनोद बघेल के विरूद्ध मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश
दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 लोग गिरफ्तार