देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोहरे को काटने वाली हाईमाॅस्क-सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भेजा प्रस्ताव
एटा-आगरा पुलिस के सहयोग से फरार बंदियों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस कर रही मशक्कत
मथुरा। जिला कारागार प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर फरार हुए शातिरों का 72 घंटे के बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है,हालांकि पुलिस की टीम फरार शातिरों को दबोचने के लिए लगातार दबिशें दे रही है। तीन बंदियों के फरार होने के बाद कारागार प्रशासन को फाॅग लाइट और नाइट वीजन कैमरों की याद आयी है,इसके लिए कारागार प्रशासन ने शासन को संस्तुति पत्र भेजा है। बताते चलें कि विगत रविवार/सोमवार रात्रि 12 बजे जैसे नववर्ष का आगाज हुआ था,उस समय तक शातिर कैदी कारागार से निकलने की पूरी तैयारी कर चुके थे। नववर्श की रात्रि करीब डेढ बजे वृंदावन निवासी कालू उर्फ शेरा,इसका साथी राहुल कुशवाह निवासी जलेसर,एटा और संजय निवासी अछनेरा,आगरा के साथ ही अन्य साथी राहुल निवासी ग्वालियर ने बैरक संख्या 17 पर पर गली सीमेंट की टीनशेड में लगे हुकों को खोलकर बाहर आये थे और फिर 18-18 फिट ऊंची दो दीवारों को 12 फिट लम्बे बांस में सरिया का आंकड़ा और तकरीबन दस अंगोछा के सहारे भाग निकले थे,हालांकि ग्वालियर का रहने वाला राहुल अंतिम दीवार से कारागार के अंदर चढते वक्त गिरकर घायल हो गया था,उसे कारागार प्रशासन ने पकड़ लिया था। इसके बाद डीआईजी कारागार संजीव त्रिपाठी ने प्रथमदृष्टया जांच में दोषी मिलने पर बैरक प्रभारी अभयराम,गश्त बंदीरक्षक हरेन्द्र कूमार,मुख्य हाॅल पर गश्त करने वाले बंदीरक्षक विजय सिंह और प्रधान बंदीरक्षक सोमवीर सिंह को निलंबित कर दिया था। उसी समय से एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने स्वाॅट टीम,सर्विलांस टीम और थाना सदर बाजार की एक पुलिस टीम को फरार हुए शातिरों को पकड़ने के लिए लगाया था लेकिन 72 घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस की यह टीमें फरार बंदियों का कोई सुराग नही लगा सकी हैं। कारागार प्रशासन ने बंदियों के फरार हो जाने के बाद सुरक्षा-व्यवस्था को परखा तो सामने आया कि कारागार के अंदर लगी माॅस्क लाइटें घने कोहरे में बेअसर हो जाती हैं तो वहीं विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 20 सीसीटीवी कैमरे भी खास क्वालिटी के नहीं मिले,यह सीसीटीवी कैमरे भी कोहरे में बेअसर मिले। इसके बाद कारागार प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर हाईमाॅस्क लाइटें और उच्च श्रेणी के सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इस संबध में कारागार अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि कारागार में बंद कैदियों पर सघन निगरानी रखी जा रही है तथा सुरक्षा में लगे बंदीरक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह रात्रि के समय हर वक्त गश्त पर भ्रमणशील रहेंगे तो वहीं बैरक प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह रात्रि के समय बैरकों में बंद बंदियों की हरकतों पर पैनी नजर बनाए रखेंगे। उनका कहना था कि फरार बंदियों को पकड़ने के लिए एटा और आगरा पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है,जल्द ही फरार बंदियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।













Related Items
जिला कारागार में बंदियों की कलाई पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी
जेल में निरूद्ध बंदियों को दी गई प्ली बारगेनिंग की जानकारी
बंदियों को उनके अधिकारों के साथ कर्तव्यों की दी जानकारी