देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। राया थाने में रात्रि के दौरान हाथरस रोड पर दो बाइक सवार बदमाशों ने युवक का मोबाइल फोन लूट लिया शोर मचाने पर पुलिस आ गयी और भागदौड़ कर एक युवक को पकड़ लिया और दूसरा साथी भाग जाने में सफल रहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जायेगा। गांव बसु निवासी सत्यवीर ंिसह पुत्र निरजंन सिंह शनिवार की रात को अपने गांव जा रहा था तभी हाथरस रोड पर कोयल फाटक के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सत्यवीर को मोबाइल फोन छीन लिया तभी उसने शोर मचा दिया सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और पीछा कर बाइक सवार को पकड़ लिया जिसने अपना नाम जितेन्द्र कुमार पुत्र कृपाल सिंह निवासी करथला थाना इगलास बताया कि दूसरा साथी मलूआ उर्फ रवि पुत्र रतन सिंह निवासी टप्पल अलीगढ़ मौके का फायदा उठा कर मोबााइल लेकर भाग गया। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक आर सी शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है और अभियुक्त के कब्जे से लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल एक तंमचा और दो कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन