देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सेना में कैप्टन के पद पर तैनात है सचिन कुन्तल
’-102. किमी लगाई दौड़, मिला तृतीय पुरूस्कार
सौंख। नेशनल मैराथन सर्किट द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। देशवासियों को देशभक्ति का संदेश देने के लिये एक बार फिर 102.1 किलोमीटर लम्बी और मुश्किल अल्ट्रा मैराथन रेस को 12 घण्टे में पूरा किया। वे अपने साथियों के साथ 12 घण्टे लगातार दौंड़ लगाई। और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससें क्षेत्र में गणमान्य लोगों को सचिन पर गर्व है।
कस्बा के गांव पाली डंूगरा निवासी सचिन सिंह भारतीय सशस्त्र सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत है। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर में शिक्षा ग्राहण करने वाले सचिन ने गतवर्ष कारगिल विजय दिवस की 18 वीं वर्षगांठ पर दुनिया की सबसे बड़ी दौंड में भी हिस्सा लिया। और ऋषिकेश में आर्मी एडवेंचर कप जीता था। उक्त जानकारी देते हुए सचिन के बड़े भाई और गोवर्धन के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रीतम सिंह बताया कि कैडेट ट्रैनिंग विंग में क्रास कंट्री रेस में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा वे 400 मीटर रिले में भी नेशनल रिकार्ड बना चुके है। और पिछले वर्ष देश के हालातों को देखते हुए कारगिल की 18 वीं वर्षगांठ पर उन्होनें अपने कदम आगे बढ़ायें और लगातार 30 दिन में दुनिया की सबसे बड़ी 1400 किलोमीटर लम्बी डुएथलौन रेस को पूरा करने का लक्ष्य भी पूरा किया। और हर वर्ष भारतीय सेना द्वारा आयोजित खेल कार्यक्रमों में सचिन कुन्तल हिस्सा लेते है। सचिन कुन्तल ने बताया कि इस प्रकार की दौड़ में फिजीकल फिटनेंस स्टैमिना के साथ-साथ अदम्य साहस एवं जज्बा होना चाहिए और मै हमेशा निरंतर परिश्रम और मेरी लग्न का परिणाम है। सचिन सिंह के इस हौसले को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।













Related Items
किसान के बेटों ने कबड्डी में जीता मेडल, नेशनल खेल के लिए चयन
MATHURA : पूजा तोमर ने जीता लगातार पांचवां गोल्ड मेडल
MATHURA : वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्राप्त किया सिल्वर मेडल