देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पूजा तोमर राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। नाएडा के सैक्टर 22 में हुई राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पूजा तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। पूजा तोमर की सफलता पर विभिन्न खेल संघों और प्रशिक्षकों ने बधाई दी है। मथुरा के गांव सिहोरा की रहने वाली पूजा का यह लगातार पांचवां स्वर्ण पदक है। पूजा तोमर के कोच ठा.अशोक पहलवान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 21 से 24 सिम्बर तक नोएडा के सैक्टर 22 के स्टेडियम में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में पूजा ने प्रदेश का नेतृत्व किया और ब्रज का नाम रोशन किया। उन्होंने कहाकि यह पूजा का लगातार पांचवां गोल्ड है। पूजा के खेल में निखार आने के साथ ही रिदम भी बना हुआ है। जल्द ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहाकि ब्रज में खेल प्रतिभाओं की कभी कमी नहीं रही लेकिन अब ये प्रतिभाएं सामने आ रही हैं अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहाकि एक खिलाडी को लगातार अच्छा खेलने के लिए जरूरी है कि उसका ध्यान अपने लक्ष्य पर रहे। अच्छी सुविधाएं और कोचिंग भी महत्वपूर्ण होती है।













Related Items
पूजा-प्रयोग से व्यापार-व्यवसाय को संवारा जा सकता है, लेकिन.....
पूजा-प्रयोग से व्यापार-व्यवसाय को संवारा जा सकता है, लेकिन.....
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीता सिडनी टेस्ट, सीरीज पर 3-1 से कब्जा