BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

किसान के बेटों ने कबड्डी में जीता मेडल, नेशनल खेल के लिए चयन

सौंख। जनरल सिक्योरिटी आॅफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हरदयाल टैक्नीकल कैंपस में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 15 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खुटैलपट्टी क्षेत्र के दो खिलाड़ियों ने मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससें क्षेत्र में खुशी की लहर है।


आगरा के हर दयाल टैक्नीकल कैंपस में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बृजधाम विद्या मंदिर के दो छात्रों ने विजेता बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सचिन सिंह व संदीप सिंह ने जीत हासिल कर कमेटी द्वारा नेशनल खेल के लिए चयन किया गया है। नगला छिंग्गा के निवासी सचिन सिंह पुत्र बच्चू सिंह व शीशराम निवासी संदीप सिंह पुत्र वेदप्रकाश किसान परिवार से संबंध रखते है।

 

उन्होंने अपने प्रतिभा का प्रतिभाग किया और खुटैलपट्टी क्षेत्र का नाम रोशन किया। इससें क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दोनों प्रतिभागियों के पैतृक गांव पहुंचने पर साफा बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हेमराज कुंतल, बृजधाम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन जगवीर सिंह, प्रबंध निदेशक अतुल चौधरी, प्रधानाचार्य सीताराम शर्मा, पूर्व प्रधान वीरीसिंह, वीरपाल सिंह, थानसिंह, मोहित कुंतल, भूपेंद्र चौधरी, योगेश लंबरदार, डा.देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर कुशवाह आदि ने खुशी जाहिर की है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More