देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पौध रोपित कर निकाली जनजागरुकता रैली
नन्हें-मुन्ने बच्चों मेें जगाया हरियाली के लिए प्रेम
मथुरा। यमुना मिशन का मानना है कि ब्रज में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में हरियाली का साम्राज्य स्थापित हो। ऐसा तभी संभव है जब प्रतिदिन भारत का प्रत्येक नागरिक कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगायें। हरियाली को जीवन का उद्देश्य बनाने वाले यमुना मिशन संयोजक पं. अनिल शर्मा ने मिशन हरियाली को दृष्टिगत रखते हुए यमुना मिशन मार्ग स्थित कालिन्दी के तट पर महावृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
यमुना मिशन द्वारा महावृक्षारोपण कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपने नन्हें-नन्हें हाथों से ब्रज की रज में एक सुंदर पौध रोपित की। पौध रोपित करने के पश्चात सभी बच्चों के साथ जनजागरुकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली में गगनभेदी नारों से आसमान गुजांयमान हो गया। श्री शर्मा ने कहा कि ये बच्चे भारत का भविष्य हैं। इन्हीं के कंधों पर देश को चलाने की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि जीवन का मुख्य आधार वृक्ष हैं। जिनसे हमें शुद्ध वायु प्राप्त होती है, अगर हमें शुद्ध वायु प्राप्त न हो तो हमारा जीना दूभर हो जाएगा। जब हमें श्वांस लेने में दिक्कत होती है तो हम अस्पताल जाकर उपचार कराते हैं और आक्सीजन के लिए हम करोड़ों रुपये उपचार के दौरान अस्पताल में खर्च कर देते हैं, लेकिन वृक्ष लगाने के लिए समय नहीं देते। उन्होंने सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें। यमुना मिशन आपकी हरसंभव मदद करेगा।
इस अवसर पर संयोजक पं. अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, हरीमोहन सैनी, दाऊदयाल, अनिल फौजदार, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, गौरव, गोपाल लाल, मन्नू सैनी, गोपाल प्रजापति, लोकेश गोला, सचिन गोला, रीतेश शर्मा, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, राजू,भीम आदि उपस्थित थे।













Related Items
गोवर्धन रोड पर वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत हुई
वृक्षारोपण अभियान-2021: देश के तमाम खनन क्षेत्रों के आसपास 19 अगस्त को शुरू होगा ‘ग्रो ग्रीनिंग’ अभियान
अड़ींग में किलोल कुंड पर वृहद वृक्षारोपण