देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
दिन-रात बदमाशों का पता लगाने में जुटी पुलिस टीम के हाथ लगे हैं अहम सुराग
कैबिनेट मंत्री की गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर की गई थी लूट
मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित धौली प्याऊ रोड़ से कैबिनेट मंत्री की गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर साढे तीन लाख की नगदी लूटने वाले बदमाशों के पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। संभावन है कि जल्द ही पुलिस इस लूटकांड का खुलासा कर सकती है। बताते चलें कि कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण की धौली प्याऊ स्थित श्रीकृष्ण गैस एजेंसी का हाॅकर लोकमन पुत्र चेतराम निवासी गांव बेसवां थाना मांट विगत रविवार को साथी हाॅकर नवीन के साथ गैस गोदाम से साढे तीन लाख की नगदी लेकर बाइक द्वारा एजेंसी जा रहा था। उसी दौरान धौली प्याऊ रोड़ स्थित सक्सैना हाॅस्पीटल के सामने पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके हाॅकर को रोक लिया था,विरोध करने पर बदमाशों ने हाॅकर लोकमन को गोली मारने के बाद साढे तीन लाख की नगदी से भरे थैला को लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल हाॅकर को उपचार के लिए नयति हाॅस्पीटल में भर्ती कराया था। उस समय घटना की जानकारी होने पर नयति पहुंचे कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण ने नाराजगी जताते हुए एसएसपी को जल्द घटना का खुलासा करने के लिए कहा था। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने घटना का खुलासा करने के लिए स्वाॅट टीम,सर्विलांस और थाना हाइवे समेत तीन पुलिस टीमों को लगाया था। सूत्रों के अनुसार दुस्साहसिक वारदात करने वाले बदमाशों के कुछ-कुछ सुराग पुलिस टीम के हाथ लग गए हैं। संभावना है कि पुलिस टीमें अगले तीन से चार दिन के अंदर इस लूटकांड का खुलासा कर सकती है। इसके लिए पुलिस की तीनों टीमें दिन-रात एक किए हुए हैं।













Related Items
जानें, कौन थे भारतीय खुफिया एजेंसी 'RAW' के पहले मास्टर स्पाई, पढ़ें उनसे जुड़े 10 खास किस्से
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने 2021-22 के लिए भारत की जीडीपी की वृद्धि दर को संशोधित करते हुए 12.8% रहने का अनुमान जताया
कार्य बहिष्कारः घाटे के लिए कर्मचारी नहीं, सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार!