देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
राज्ससभा सांसद प्रमोद तिवारी ने किये बांके बिहारी के दर्शन
वृंदावन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी बुधवार को विश्व विख्यात बांके बिहारी मंदिर पहुंचे यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर देश में खुशहाली व शांति की कामना की।
दर्शनोंपरांत पत्रकारों से मुखाबित होते हुये श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें कहा कि जनता अब भाजपा से ऊब चुकी है। भाजपा से किसान नाराज, नौजवान बेरोजगार, व्यापारी दुखी हैं। भाजपा को 2019 में जनता के गुस्से का शिकार होना पडे़गा। साथ ही कहा कि आज देश और प्रदेश में लोगांे को कांग्रेस के रूप में एक ही विकल्प नजर आ रहा है। 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर श्री तिवारी ने कहा कि जिस तरह भाजपा गुजरात में दो अंकों में आ गयी है, वैसे ही देश में दो अंको में सिमट कर रह जायेगी। उन्होनें देश में घटती विकास दर चिन्ता व्यक्त की। इससे पूर्व बुधवार की सुबह वृन्दावन आगमन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर सैलू गोस्वामी, महेश गौतम, पुरूषोत्तम सैनी, घनश्याम चैधरी, ऋषि शर्मा आदि मौजूद रहे।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य