देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreवृंदावन। स्वयम प्रकट ठा. राधारमण लाल जू के मंदिर में आयोजित सेवा महोत्सव में सोमवार रात्रि मथुरा सांसद व सिनेतारिका हेमा मालिनी मीरा के रूप में ठाकुर जी के समक्ष नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि अपने आराध्य राधाकृष्ण की इस लीला भूमि में राधारानी और मीराबाई की के रूप में नृत्य प्रस्तुति देकर ब्रजवासियों को संगीत कला के साथ प्रभु की भक्ति की मनोरम अनुभूति कराएं। उनका वर्षों पुराना सपना आज पूरा हुआ। इससे पहले वृंदावन में ब्रज महोत्सव में मैंने राधारानी के रूप में प्रभु राधाकृष्ण लीलाओं का मंचन किया था और अब प्रभु राधारमण लाल ने मीराबाई के रूप में प्रस्तुति की इच्छा भी पूरी हुई।
बताते चलंे कि राधा रमण मंदिर में आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज के सानिध्य में बीते 3 जनवरी से शुरु हुई। सेवा महोत्सव में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम मची हुई है। वहीं हजारों किलो मेवा से बना फूल बंगला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, तो रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर सम्पूर्ण मंदिर परिसर में अद्भुत छटा देखते ही बन रही है।
सोमवार को तय समय के अनुसार सांसद हेमा मालिनी राधा रमण मंदिर में पहुंची। इधर ठाकुर राधारमण लाल के समक्ष सांसद हेमा मालिनी के नृत्य को लेकर दर्शक काफी उत्सुक दिखाई दिये। जैसे ही सांसद हेमामालिनी ने अपने आराध्य के समक्ष नृत्य प्रस्तुति शुरु की सम्पूर्ण मंदिर परिसर ठाकुर राधा रमण लाल के उद्घोसों से गुंजायमान हो उठा। सांसद हेमा मालिनी ने गोपाल.... गीत पर भरत नाट्यम की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। खास बात रही कि पहली बार किसी मंदिर में हेमा मालिनी द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। सांसद हेमामालिनी ने पत्रकार वार्ता में ठाकुर जी के संमुख भाव नृत्य प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा मथुरा की सांसद होने के नाते यहाँ अक्सर आना होता है, पर सेवा महोत्सव में आकर राधारमण मंदिर प्रांगण में अपने आराध्य के समक्ष भाव प्रस्तुति देकर के खुद को सौभाग्यशाली बताया। आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज, कृष्णदास, महंत राजेंद्र दास महाराज, सोहनलाल शुक्ला, पुनीत कृष्ण गोस्वामी, अनूप शर्मा, मदन गोपाल बनर्जी आदि मौजूद रहे।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य