देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। मंगलवार को समाज कल्याण प्रकोष्ठ के एक प्रतिनिधि मंडल ने एफएम रेडियो स्टेशन की स्थापना हेतु सांसद हेमामालिनी से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस पर सांसद ने अपनी सहमति दी है।
आज मथुरा में एफएम रेडियो स्टेशन की स्थापना को लेकर समाज कल्याण प्रकोष्ठ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से भेंट की।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दयाल ने कहा की मथुरा एक प्रसिद्ध तीर्थ नगरी है जिसका अपना एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व है, लेकिन उसके उपरांत भी मथुरा नगरी एफएम रेडियो स्टेशन की सुविधा से वंचित है जबकि पड़ोसी जनपद आगरा और अलीगढ़ के अपने एफएम रेडियो चैनल है, और चारों लोक से न्यारी मथुरा के पास एफएम रेडियो स्टेशन नहीं है।
सांसद हेमामालिनी ने इस संबंध में बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और एफएम रेडियो स्टेशन मथुरा में स्थापित करने को लेकरआगे कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और इस संबंध में हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रुप से अमित पचैरी, हरीश शर्मा, घनश्याम गौतम, घनश्याम सैनी, कमन कुमार, लोकेश गौतम, तोताराम, देववराज सैनी, गोकुलेश, कमल सैनी, अकिंत चैधरी आदि रहे ।













Related Items
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
सनातन धर्म की रक्षा के लिए पवन कल्याण ने लांच की 'नरसिंह वाराही ब्रिगेड'
घर और समाज के संघर्षों से जूझते एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की कहानी