देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बगैर सत्यापन ड्राइवर-क्लीनर का प्रवेश प्रतिबंधित करने पर किया था हमला
मथुरा। रिफाइनरी के सहायक प्रबंधक को कार से खींचने कर जानलेवा हमला करने वाले दो मुख्य हमलावरों को पुलिस ने दबोच लिया। इससे पहले पुलिस ने इससे पहले पकड़े गए आरोपियो के गुर्गों को भी जेल जेल भेज दिया है। इस संबध में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि विगत 4 जनवरी की शाम को इंडियन आॅयल कार्पोरेशन मथुरा रिफाइनरी के सहायक प्रबंधक आशीष रंजन कार द्वारा वापस अपने आवास जाने के लिए रिफाइनरी के गेट से निकले थे। उसी दौरान आॅल्टो कार सवार आधा दर्जन लोगों ने ओवरटेक करके सहायक प्रबंधक की कार को रूकवा लिया था और कार से खींच कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया था। उस दौरान रेलवे के गेटमैन और गश्त करती पहुंची आरपीएफ के जवानों को देखकर हमलावर फरार हो गए थे। रिफाइनरी के सहायक प्रबंधक पर जानलेवा हमला होने के बाद एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने हमलावरों को पकड़ने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद एसपी सिटी के निर्देशन में सीओ रिफाइनरी हमलावरों का सुराग तलाशने में जुटे हुए थे,उसी दौरान जांच करने पर सीओ रिफाइनरी ने पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तो हमलावरों को चिन्ह्त कर लिया गया था। सीओ रिफाइनरी के नेतृत्व में कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार और चौकी प्रभारी बाद शिववीर सिंह ने रवि निवासी गांव भैंसा,रिफाइनरी और राहुल निवासी गांव अनौड़ा,राया को पहले जेल भेज दिया है । इसके बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी,उसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी मुकेश अग्रवाल पुत्र रामगोपाल निवासी शक्ति नगर कालोनी,महोली रोड़ और चिन्की उर्फ मोनल पुत्र विनोद अग्रवाल निवासी दीप नगर कालोनी थाना कोतवाली को मंडी चैराहा के पास से दबोच लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के टैंकर चल रहे हैं,उनका कहना था कि पकड़े गए आरोपी अपने-अपने टैंकर चालक और क्लीनरों को बिना सत्यापन और गेट पास के बगैर रिफाइनरी के अंदर प्रवेश दिलाना चाहते थे,ताकि उनके ड्राइवर और क्लीनर रिफाइनरी में अपनी मनमर्जी कर सकें। बताया कि सहायक प्रबंधक आशीष रंजन ने बिना गेट पास तथा सत्यापन के बगैर किसी को भी रिफाइनरी में प्रवेश नहीं होने दिया तो पकड़े गए आरोपियों ने रिफाइनरी अफसरों में खौफ पैदा करने के लिए सहायक प्रबंधक पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए शातिरों के फरार साथी मंशु पुत्र जवाहर सिंह निवासी गांव भैंसा और प्रकाश उर्फ प्रको निवासी रूकमणि बिहार थाना कोतवाली को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।













Related Items
मथुरा : रिफाइनरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
सहायक नगर आयुक्त ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सहायक श्रम आयुक्त प्रकरण में डीएम कार्यालय पर धरना