BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सहायक नगर आयुक्त ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मथुरा। नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त ने जनपद की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सहायक नगर आयुक्त ने कहा है कि थाने के चक्कर काटते रहे लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, थकहार कर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर छाता कोतवाली मंे रिपोर्ट दर्ज की गई है।


केडी मेडिकल कालेज एवं रिसर्च सेंटर में मौजूद स्टाफ के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल पुत्र ओम प्रकाश निवासी सिविल लाइन मथुरा ने छाता कोतवाली पहुंच कर केडी मेडिकल के चिकित्सक अम्बरीश एवं अन्य 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदा दर्ज कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक राजकुमार मित्तल ने बताया कि उन्होंने 27 अप्रैल 2021 को अपने पिता ओम प्रकाश को कोरोना पॉजिटिव होने पर केडी मेडिकल कालेज एवं रिसर्च सेंटर अकबरपुर पर भर्ती कराया था। वहां मौजूद चिकत्सकों ने उनके इलाज में लापरवाही की जिससे उनके पिता की मौत 28 अप्रैल 2021 को हो गई। वह चिकित्सक और दूसरे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे थे लेकिन उनका मुकदमा पंजीकृत नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली और कोर्ट के आदेश पर थाना छाता कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला चिकित्सक की मौत


महिला जिला चिकित्सालय में तैनात महिला चिकित्सक की हद्यगति रूक जाने से मौत हो गई। उनके रिटायरमेंट में करीब एक साल का समय बचा था। इस संबंध में पति जावेद खान ने जानकारी दी कि वह ड्यूटी पर आईं थीं। इसी बीच अचानक उनकी तबियत बिगड गई।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More