BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नगर आयुक्त ने उखडवाई सकड, लिया सैंपल

मथुरा। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण घटिया होने की वजह की शिकायत पर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंच कर निर्माण को देखा और सड़क को उखड़वा कर सैंपल लिया। सैंपल को लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन, मथुरा द्वारा मथुरा औद्योगिक क्षेत्र साइट ए में सीसी एवं साइट पटरियों में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण मानक के अनुरूप न किये जाने की शिकायत की गयी। प्राप्त शिकायत के क्रम में नगर आयुक्त अनुनय झा ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान हेमन्त अग्रवाल पार्षद, एसपी मिश्रा अधिशासी अभियंता, पवन कुमार सहायक अभियंता एवं शिकायतकर्ता इ. देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, श्यामसुन्दर पालीवाल उपस्थित रहे। कार्यस्थल पर शिकायतकर्ता द्वारा चिन्हित किये गये स्थल से सीसी एवं इंटरलॉकिंग को उखड़वाया गया। जिसका सैम्पल जांच के लिए भेजने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के उपरान्त नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More