देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। भागवत प्रवक्ता बेटी पर अश्लील टिप्पणी को लेकर समाज सेविका डॉ लक्ष्मी गौतम ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर महिलाओं के मान सम्मान और मर्यादा की रक्षा करने की मांग की है।
गौरतलब है कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भागवत प्रवक्ता बेटी के द्वारा व्यासपीठ पर नृत्य किया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारों लोगों ने अश्लील व भद्दे कमेंट किए। जिसको लेकर समाज मे महिलाआंे के भागवत करने पर कुछ लोग सवाल उठाने के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे है। महिलाओं के सम्मान की लड़ाई में कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम पूरी शिद्दत से जुटी है। इसी प्रकरण को लेकर उन्होंने प्रधान मंत्री को पत्र लिखा है। पीएम को लिखे पत्र में उन्होनंे कहा है कि छत्तीसगढ़ की कोरबा जिले में 13 वर्षीय बेटी के भागवत कथा प्रसंग के दौरान नृत्य को लेकर सोशल मीडिया की पोस्ट पर वायरल वीडियो पर किए जा रहे आपत्ति जनक अश्लील अमर्यादित कमेंट से भागवत प्रवक्ता बेटियां आहत हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से महिलाओं के स्वाभिमान और मर्यादा की रक्षा करने के लिए इस प्रकरण पर गंभीरता पूर्वक विचार कर नारी शक्ति को कृतार्थ करने की मांग की है।













Related Items
पुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत
किसान सम्मान यात्रा से रालोद ने फूंका बिगुल
नए उत्तर प्रदेश में शासन नतमस्तक होकर किसानों को सम्मान देता है : CM योगी