BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एसपी सिटी ने दी चेतवानी-प्रत्येक दिन सत्यापन रिपोर्ट देंगे दरोगा,सिपाही

एसपी सिटी ने दी चेतवानी-प्रत्येक दिन सत्यापन रिपोर्ट देंगे दरोगा,सिपाहीएसपी सिटी की बैठक में दरोगा-सिपाहियों को अपराधियों के नाम तक नहीं मालूम

थाना हाइवे में हुई बैठक में पुलिसकर्मियों की लापरवाही हुई उजागर

मंत्री की गैस एजेंसी के हाॅकर से लूट के बाद सक्रिय हुई पुलिस

मथुरा। कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण की गैस एजेंसी के हाॅकर को गोली मारकर साढे तीन लाख की लूट होने के बाद एसपी सिटी ने थाना हाइवे के समस्त स्टाॅफ की बैठक की तो किसी को भी अपने-अपने हल्का क्षेत्र में रहने वाले अपराधियों की जानकारी नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसपी सिटी ने अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेज दी है। एसपी सिटी ने सभी थाना स्टाॅफ को क्षेत्रवार सभी अपराधियों का सत्यापन करने और इसकी प्रत्येक दिन रिपोर्ट उन्हें देने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि विगत रविवार को कैबिनेट मंत्री की गैस एजेंसी के हाॅकर लोकमन को धौली प्याऊ रोड़ पर बदमाशों ने रोकने के बाद गोली मारकर उससे साढे तीन लाख की नगदी को लूटकर फरार हो गए थे। सरकार के कैबिनेट मंत्री के कर्मचारी को गोली मारकर लूट की घटना से सरकार की किरकिरी हुई तो एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह को थाना हाइवे के समस्त स्टाॅफ की जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच पूरी करने के बाद इस संबध में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने थाना परिसर में बैठक करते हुए सभी बीट के आरक्षी,हल्का इंचार्ज तथा अन्य दरोगाओं से क्षेत्रवार पेशेवर अपराधी,लुटेरों के बारे में जानकारी की तो बैठक में मौजूद सभी दरोगा और सिपाहियों के पास किसी भी ऐसे अपराधी का नाम तक नहीं पता था,जिन पर 10 से 15 मुकदमें चल रहे हैं। इसके बाद एसपी सिटी ने थाना हाइवे क्षेत्र से ही गिरफ्तार किए गए शातिर अपराधी धर्मेन्द्र और यूसुफ के बारे में पूंछा तो बीट सिपाही और हल्का इंचार्ज तक को इन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी,कि वह जेल में हैं या फिर वारदात करने में लगे हुए हैं। इस दौरान घोर लापरवाही देखकर एसपी सिटी ने निर्देश देते हुए थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी को कहा कि वह प्रत्येक दिन बीट के आरक्षी,और दरोगाओं से क्षेत्र वार अपराधियों का सत्यापन कराके प्रत्येक दिन की रिपोर्ट उन्हें देंगे। एसपी सिटी ने थाना प्रभारी समेत सभी दरोगा और सिपाहियों को चेतवानी भी दी है कि अगर सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही की गई तो कार्रवाई सुनिश्चत समझें।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More