BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन(जहीर आलम)।  सड़को पर घूमते आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए भले ही नगर निगम प्रशासन लाख दावे भरे। लेकिन जमीनी हकीकत आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं। नगर के अधिकतर भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र इन पशुओं की गिरफ्त में है। चाहे नगर का चुंगी चौराहा हो या बस स्टैंड या फिर किशोरपुरा  इन सभी मार्गों पर आवारा पशुओं का आतंक है। मथुरा वृन्दावन मार्ग सहित सभी क्षेत्रों में यह आवारा पशु हादसों को न्योता दे रहे है। अगर बात करें विश्वविख्यात बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र की तो यहां सबसे ज्यादा आवारा पशुओं का आतंक है। जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले तीर्थ यात्री चोटिल हो जाते है।  गाय और सांड इस मार्ग पर इस कदर कब्जा किए हैं कि आप  बिना डंडे के रास्ता निकल नहीं  सकते। स्थानीय लोगों के अनुसार रास्ता निकलने वाले बच्चे एवं स्थानीय लोगों को  आवारा पशुओं के बीच से गुजर ना कई बार भारी पड़ चुका है।  सड़को पर घूमते सांड कब आपस मे भिड़ जाये कुछ कहा नही जा सकता। वही रास्तो पर घूमते सूअरों को देखकर श्रद्धालु भी काफी असहज महसूस करते हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम के कार्यकाल में सूअरों के विरुद्ध चलाये अभियान बाद रास्तों पर सुअरो का दिखना बन्द हो गया था। लेकिन नगर निगम बनने के बाद एक बार फिर आवारा पशु व सूअर नगर में घूमते दिखाई दे रहे हैं ।   बाँके बिहारी मंदिर क्षेत्र के स्थानीय दुकानदार  जितेंद्र कुमार गौतम उर्फ टीटू ने बताया कि नगर में बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र काफी भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है गाय ,सूअर एवं सांडों के कारण आए दिन राहगीरों व श्रद्धालुओं को काशी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं आवारा पशुओं ने मार्ग पर अपना कब्जा जमाया हुआ है । इस मार्ग पर प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाता रहा है । लेकिन सबसे बड़ा अतिक्रमण इन आवारा पशुओं का है जिसके आगे पुलिस एवं विभिन्न समाज सेवी संस्थाएं नतमस्तक दिखाई देती है। अगर बात करें नगर निगम प्रशासन की तो नगर निगम पर शासनादेश एवं सरकार के आदेशों का जरा भी असर दिखाई नहीं दे रहा है।  आवारा पशुओं के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर कई बार शासनादेश जारी हो चुका है।  इसके बावजूद भी आवारा पशुओं का सड़कों पर घूमना बदस्तूर जारी है। इतना ही अक्षय पात्र में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़कों पर घूमती गायों को लेकर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। साफ तौर पर कहा था कि सड़कों पर कचरा खाती गाय दिखनी नही चाहिए। लेकिन शायद नगर निगम व प्रशासन के लिए मुख्यमन्त्री के आदेश भी कोई मायने नही रखते। पंजाब से आई शिल्पा नामक महिला श्रद्धालुओं ने प्रशासन से आवारा गायों को गौशाला में पहुंचाने की बात कहकर राहगीरों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की सलाह दी। वहीं स्थानीय निवासी गिरीश गौतम ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सड़कों पर आवारा पशु गाय बंदर आदि का कब्जा रहता है। जिससे आए दिन श्रद्धालु हंसी परेशान होते हैं लेकिन नगर निगम प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सवाल उठता है कि शासनादेश व मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद सड़को पर घूमते पशुओ के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही हो पायेगी या आवारा पशुओ के कारण सड़को पर लोग ऐसे ही हादसों का शिकार होते रहेंगे।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। एंबुुलेंस से महिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्रसव मंडी चैराहे से गोवर्धन चैराहे के बीच हुआ। सुबह करीब 11.30 बजे नितिन बिहार, मंडी चैराहा निवासी सन्नो पत्नी इकबाल के प्रसव पीड़ा हुई तो आशा सीमा ने 102 एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया। चालक रमेश मौर्य व परिचालक रवींद्र कुमार कुछ देर में ही एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से जब आशा और परिजन महिला को अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में मंडी चैराहे से गोवर्धन चैराहे के बीच में महिला ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। बाद में उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशा सीमा ने बताया कि मंडी चैराहे से रास्ता ठीक न होने के कारण एंबुलेंस को गोवर्धन चैराहे होकर ले जाया जा रहा था। बताया कि चार सितंबर को महिला का परीक्षण और अल्ट्रासाउंड भी कराया था।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। पिछले कई दिन से हो रही लगातार तेज बरसात के पानी से दो गांवों में सात मकान धराशाई हो गए हैं। कई मकानों में दरारें भी आ गई हैं। गांव रैपुराजाट में उफनाई पोखर का पानी खेतों और गलियों में घुसा हुआ है। इससे मकानों की नींव कमजोर हो रही है। गांव शहजादपुर में सिंधी पुत्र निबोरी का एक कमरा बारिश की वजह से गिर गया। तोता पुत्र भोलू का कच्चा मकान धराशायी हो गया है। कप्तान पुत्र अब्बू की मिट्टी और टिनशेड से बनी झोपड़ी गिर गई है। सुरेश पुत्र रामचरन का कच्ची मिट्टी से बना बरामदा बारिश ने ढहा दिया है। इसी तरह मोटो पत्नी दीवान सिंह का कमरा और लाखन सिंह का बरामदा गिरा है। तेज बारिश का पानी रैपुरा जाट में भरत पुत्र हवलदार के मकान की नींव में घुसता रहा और दोपहर को पूरा मकान गिर गया। इसमें रखा सामान और पशुओं का भूसा पानी में बह गया। यहां राधेश्याम, रत्न, रमेश आदि के मकानों में भी दरारें पड़ गई हैं। गांव की पोखर के पानी का निकास न होने के कारण यह गलियों और घरों में घुस रहा है। प्रधान नंदकिशोर ने बताया कि अधिक वर्षा होने की वजह से पोखर उफन रही है और खेतों और गलियों में पानी भर गया है। ग्रामीणों के मकान कमजोर होकर गिर रहे हैं। इतना ही नहीं सौंख क्षेत्र के गांवों में भी मकानों के गिरने की सूचनाएं आ रही है।   बरसात से मकान ढहने से घर से बेघर हुआ गरीब शुक्रवार को तड़के बरसात से बलदेव के गांव बुर्ज सुखदेव भाग अकोस में एक कच्चा मकान ढहने से गरीब किसान घर से बेघर हो गया। मकान के अचानक गिर जाने से सुखदेव बुर्ज के कारे सिंह के सामने अब खाना बनाने तक कि कोई जगह नहीं बची है। ग्रामीण चार बच्चों के साथ खुले में रात गुजारने को मजबूर हैं। इधर स्थानीय लोगों ने प्रशाषन से ग्रामीण की आर्थिक मदद की मांग उठाई है।   तालाब, पोखरों पर नहीं हटे अवैध कब्जे जिला प्रशासन के समाधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें तालब, पोखारों से कब्जे हटवाने की आ रही हैं। जिला प्रशासन लगातार इस बात के दावे भी कर रहा है। बरसात ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। पोखर तालाबों पर कब्जा हो जाने की वजह से गावों में पानी उफन कर गलियों में पहुंच रहा है।    गढ़ी रूपा से पलायन कर गये ग्रामीण राया ब्लॉक के गांव गढ़ी रूपा से सभी ग्रामीण गांव को खाली कर चले गये हैं। गाव चारों ओर से पानी से घिरा है। हालत यह है कि गांव को राया मथुरा मार्ग से जुड़ने संपर्क मार्ग पूरी तरह पानी में डूब गया है।     

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश को बरसाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनामी बदमाश पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज हैं।  जमशेद पुत्र कल्लू मेव  निवासी नगला ईमाम खां थाना बरसाना मथुरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे जमशेद पर  एसएसपी मथुरा 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। जमशेद ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ दीपेन्द्र उर्फ दीपेश पुत्र भूपेन्द्र पटेल निवासी नेताजी नगर थाना मैगानीं नगर जिला अहमदाबाद गुजरात का अपहरण किया था। जिसके सम्बन्ध मे गुमशुदगी थाना मैगानीं नगर अहमदाबाद पर 29 नवम्बर 2016 को दर्ज हुई थी। जमेशद दीपेश को भूपेन्द्र पटेल को अपहरण कर अपने घर ले आया था और घर में बंधक बनाकर रखा था।  फिरौती के रूप में 50 लाख रुपये की मांग की थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर गुजरात पुलिस व बरसाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अपहृत दीपेन्द्र को मुक्त कराया गया था, लेकिन पुलिस जमेश को गिरफ्तार नहीं करा सकी थी। लगभग दो वर्षों से लगातार फरार चल रहा था और कुर्की भी हो चुकी थी। बरसाना पुलिस ने जमशेद को मुखबिर की सूचना पर  नगंला इमाँम खाँ मोड थाना क्षेत्र बरसाना से एक  चाकू के साथ समय करीब साढ़ आठ बजे गिरफ्तार किया गया ।   

Read More

मथुरा(केके पाठक)। जेसीआई निकुंज का जेसी सप्ताह 9 से 15 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान समाज सेवा और मनोरंज के कार्यक्रम लगात सात दिन तक चलेंगे। मुख्य आकर्षण 15 सितम्बर को जेसीआई  गे्रट डे पर अवर्ड नाइट होगा। इसके अलावा वृक्षारोपण जैसे सामज सेवा के कार्य सप्ताह भर चलेंगे।  जेसीआई निकुंज मथुरा के अध्यक्ष अनुपम अग्रवाल ने बताया कि 9 सितम्बर से जेसीआई सप्ताह की शुरू आत होगी और 15 सितम्बर तक कार्यक्रम निरंतर चलेंगे।  मीडिया कार्डिनेटर प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 9 सितम्बर को शाम छह बजे मुकुंद प्रिया गार्डन में नंदोत्सव मनाया जाएगा , पेड़ लगाओ प्रथ्वी बचाओं के आह्वान पर 10 सितम्बर को यमुनापार लक्ष्मीनगर नवीपुर में वृक्षरोपण कार्यक्रम होगा। 11 सितम्बर को नर सेवा नारायण सेवा का कार्यक्रम वृंदावन में स्कॉन मंदिर के सामने स्थित भागवत भवन पर आयोजित किया जाएगा। 12 सितम्बर को आजा नचवालिये की थीम पर नृत्य प्रोग्राम होटल मुकंद पैलेस सौंख रोड पर होगा। 13 को डेंटल चैकअप शिविर आर्य समाज रोड पर तथा 14 सितम्बर को निबंध प्रतियोगिता रखी गई, यह प्रतियोगिता डैम्पीयर नगर स्थित आक्फोर्ड फाउंडेशन स्कूल में होगी। जेसीआई निकुंज सप्ताह का समापन जेसीआई गे्रट डे की अवार्ड नाइट के साथ होगा। इस दौरान गोवर्धन क्षेत्र के विधायक कारिंदा सिंह भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम होटल मुकंद पैलेस में आयोजित होगा।    

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। बाँके बिहारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर टेंपो व ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली करते चार युवक पुलिस ने गिरफ्तार किये है। पुलिस ने चारो युवको का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बाँके बिहारी चौकी प्रभारी प्रेंम नारायण शर्मा को पिछले काफी समय से विद्यापीठ चौराहा, हरि निकुंज चौराहा, हरमिलाप एवं बांके बिहारी कॉलोनी क्षेत्र में टेम्पू व ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली को शिकायत मिल रही थी। पुलिस के अनुसार पार्किंग ठेकेदार के गुर्गे वाहन चालकों से जबरन उगाही करते थे। जिसको लेकर टेम्पू चालको व ईरिक्शा चालको में रोष व्याप्त था । पुलिस ने विद्यापीठ , हरिनिकुंज, हरमिलाप आदि क्षेत्र से अवैध उगाही करते चंदन पुत्र शिव शंकर ,सागर पुत्र बालकिशन, दिनेश पुत्र रामजीलाल, व बंशी पुत्र निरंकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों युवको का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इलाका पुलिस की कार्यवाही से पार्किंग के नाम पर उगाही करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है। वही टेम्पू व ई रिक्शा चालकों ने राहत की सांस ली है.

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। एससी/एसटी ऐक्ट मे बदलाव के विरोध में भारत बंद का असर तीर्थ नगरी में भी देखने को मिला। हालांकि बन्द का असर मिला जुला रहा। लेकिन खास बात रही बाँके बिहारी मन्दिर मार्केट जो ज्यादातर किसी भी बंद के दौरान खुली नजर आती थी। लेकिन आज पूरी तरह यह बाजार बंद रहा। वही नगर के लोई बाजार , इस्कॉन मार्केट आदि रोज की तरह खुले नजर आए। इधर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन  सजग रहा । बाजारों में पुलिस के जवान गस्त कर हर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। गौरतलब है कि एससी एसटी एक्ट के विरोध में 6 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए भारत बंद का आह्वान किया गया था। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के विरोध में स्वर्ण समाज लामबंध नजर आया। तीर्थ नगरी वृन्दावन में भी इस ऐक्ट को लेकर लोगो मे खासा आक्रोश देखने को मिला।   इस ऐक्ट के विरोध में कहीं बाजार बंद रहे तो कही पुतला दहन कर सरकार को जगाने का प्रयाश किया। सर्वप्रथम आज सुबह बांके बिहारी व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सवर्णों ने बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में रैली निकाल कर दुकान दारों से बंद को सफल बनाने की अपील की। इतना ही नही युवाओ ने बाँके बिहारी मन्दिर मार्ग पर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। सवर्णो में एससी एसटी एक्ट को लेकर गुस्सा देखते ही बन रहा था। नगर के सवर्णों एवं व्यापारियों ने सड़क पर बैठकर जोर दार नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। वही दूसरी ओर सर्व ब्राह्मण समाज सेविका एवं यमुना भक्त अनु शर्मा के नेतृत्व में एससी एसटी एक्ट के विरोध में नगर के चीर घाट पर पुतला दहन कर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। अनु शर्मा ने कहा कि एससी एसटी एक्ट को लेकर सरकार  सवर्णों के अधिकारों का हनन करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि लगता है सरकार की मानसिकता सवर्णों को इस देश से बाहर निकालने की है। उन्होंने सरकार से इस काले कानून को वापस लेने की मांग की।वही बांके बिहारी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष व्यापारी नेता अमित गौतम ने एससी एसटी एक्ट को लेकर सरकार के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस एससी /एसटी ऐक्ट सवर्णो के खिलाफ है। इसमें ज्यादातर मुकदमे फर्जी सामने आये हैं । व्यापारियों ने सरकार से ऐक्ट में बदलाव करने की मांग की । अशोक, दीपक गोयल, बंटी गौतम , शिवा गौतम, विशाल, गिरधारी द्विवेदी, पप्पू बादशाह, अर्जुन गौतम, अनू गौतम, हरिओम अग्रवाल, बबलू अग्रवाल ,रचना शर्मा, सीमा पचोरी, मानसी अग्रवाल, लोकेश शर्मा, राजेश शर्मा, रेखा गोस्वामी, किशोरी पाठक , पिंकी पाठक आदि मौजूद रहे.

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)।  समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। युवा सपा नेता अंकित वार्ष्णेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मथुरा में शिला पट्टिका पोते जाने सहित श्रीधाम वृन्दान में व्याप्त प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने नगर में बंदरों की विकराल समस्या से भी रूबरू कराया। 5 कालिदास मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर लगभग आधे घंटे की मुलाकात में युवा नेता ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं बृज की विभिन्न समस्याओं सहित बृजवासियों की भावना के विरुद्ध नगर पालिका से नगर निगम बनाने की हठ धर्मी से अवगत कराया। इधर अखिलेश यादव ने सपा सरकार बनने पर नगर पालिका बंदरो सहित तमाम समस्याओं को दूर करने का आश्वाशन दिया। अंकित ने कहा कि अखिलेश यादव ने सरकार में रहकर बृजवासियों की भावना के अनुरूप ही कार्य किये। कोई काम बृजवासियों के विरुद्ध नही किया। निश्चित ही सपा सरकार बनने पर बृज में विकास की गंगा बहायी जाएगी।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)।  जनपद के थाना वृंदावन के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर वाहन के इंतजार में खड़े वृद्ध को कार चालक ने टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए नियति अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से एक्सयूवी कार को हिरासत में ले लिया। जवकि चालक मौका देख कर भाग जाने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार छाता के गांव कॉकेरा निवासी 78 वर्षीय वृद्ध द्वारका प्रसाद बीती रात 8:00 बजे ग्राम चौमुहां में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़े थे । तभी मथुरा की ओर से तेज गति से आती कार एक्सयूवी यूपी 85 BA- 0088 ने वृद्ध में टक्कर मार द । घटना में वृद्ध बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान देर रात 2:30 बजे वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से कार को हिरासत में ले लिया जबकि चालक भाग जाने में सफल रहा। घटना को लेकर मृतक के पुत्र यशवीर सिंह ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)।  कंस के कारागार में भाद्रपद अष्टमी की मध्यरात्रि को अवतरित हुए देवकीनंदन सुबह गोकुल में यशोदानंदन हो गये। कान्हा के जन्म की खुशियां सुबह गोकुल में मनाई गर्इं। अजन्मे के अवतिरत होने की मस्ती में गोकुलवासी झूम उठे।  पीतांबरधारी के जन्मोत्सव में नंदचौक पर श्रद्धालु ऐसे झूमे कि दधकांधा की बौछार के बीच नंदचौक की शोभा ही पीत प्यारी हो गई। हर कोई नंदबाबा द्वारा लुटाये जा रहे उपहारों को लूटने के लिए आतुर था।  इससे पहले नंदभावन से डोले में विराजमान होकर नंदबाबा और मईया शोदा के साथ ग्वालबालों के बीच नन्हे कान्हा नंद चौक पहुंचते हैं। नंदभवन से नंदचौक पहुंचने के बीच में जमकर मस्ती होती है। गोकलवासी जन्मोत्सव के गीतों पर थिरक उठते हैं।  इसके अलावा नंदगांव के नंदभावन में भी कान्हा के जन्म की धूम मची रही। मथुरा में जन्मे कान्हा के गोकुल पहुंचने पर मंगलवार को नंदोत्सव मनाया गया। खुशी में नंदगांव वासियों ने मेवा-मखाने, फल व उपहार लुटाकर एक-दूसरे को जन्मोत्सव की बधाई दी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, बांकेबिहारी,दानघाट सहित ब्रजमंडल के समूचे मठमंदिरों में जन्मााष्टमी के दूसरे दिन नंदोत्सव मनाया गया।    प्रसाद के रूप में बटी लाला की छीछी गोकुल में नंदोत्सव का आनंद लेने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को लाला की छीछी अर्थात दही व हल्दी के मिश्रण युक्त प्रसाद की भी प्राप्ति हुई। यहां का यह क्षण अद्वितीय होता है। इसकी एक-एक छीटें पाने को भक्त लालायित हो उठे।    भंडारे में बंटा भात का प्रसाद भंडारे में भात का प्रसाद नंदोत्सव के दिन वितरित किया गया। भंडरों में भी पीत भात का वितरण हुआ। नंदोत्सव के लिए इस प्रसाद का विशेष महत्व होता है।     

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। राशन उचित दर विक्रेताओं ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राशन डीलरों ने राजीव भवन स्थित जिलापूर्ति कायालर्य पर प्रदर्शन किया। जिला पूर्ति अधिकारी की गैर मौजूदगी में खाद्य निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए उचित दर विक्रेताओं ने अपनी मांगों से अवगत कराया। उचित दर विक्रेता का कमीशन 200 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए जो पॉश मशीन चलाते हैं,  पॉस मशीन चलाने के लिये एक आॅपरेटर चाहिए साथ ही दो विक्रेताओं के खिलाफ एफआइआर हुई है उनकी एफआइआर समाप्त कर कार्यवाही वापस करे। माल गोदाम से वजन तौल कर पूरा माल मिलना चाहिए और गोदाम से दुकान तक पहुंच का भाड़ा मिले या निशुल्क होना चाहिए। श्याम मुरारी चौहान ने बताया कि हम लोगों की सेवा पूरे माह करते हैं। पूरे महीने दुकान खोलते हैं उसके एवज में हमें 70% कमीशन मिलता है जो हर प्रकार का हमें भत्ता गहन करना पड़ता है। जिससे हमारा गुजारा नहीं होता। शासन स्तर पर हमारी कोई बात नहीं सुनी जाती और हमें हर प्रकार की कार्रवाई झेलनी पड़ती है। शासन से अनुरोध है कि उचित दर विक्रेताओं की परेशानियों को समझ कर उन्हें 200 प्रति कुंतल और गोदाम से माल दुकान तक का भाड़ा या निशुल्क पहुंचाया जाए। प्रदर्शन में उचित दर विक्रेताओं की काफी संख्या थी। प्रदर्शन में श्याम मुरारी चौहान, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार जैन, राजेंद्र भाटिया, राजेंद्र चतुवेर्दी, गजेंद्र चतुवेर्दी, प्रमोद कुमार, बच्चू सिंह बाबूलाल, राम सिंह आदि मौजूद थे।     

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। योगीराज भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद तीर्थ नगरी में नदोत्सव की धूम मची हुई है। ब्रज में उनके जन्म की खुशी कुछ अलग ही अंदाज में मनाई जाती है। कहीं भक्तों पर हल्दी और दही का लेप फैंका जाता है तो कहीं भक्त भगवान के जन्म की खुशी में बधाई स्वरूप उपहार लुटाते है। वृन्दावन के प्रसिद्ध रंग नाथ मंदिर में नन्दोत्सव मनाने का अंदाज कुछ अलग ही है। यहां नन्दोत्सव पर लट्ठा के मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमें पहलवान 50 फ़ीट ऊंचे खम्भे पर चढ़ते है। दक्षिणात्य भारतीय शैली के विशालतम श्रीरंग नाथ मन्दिर में ममगलवार को नदोत्सव पर्व पर लठ्ठे के मेले का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें अंतर्यामी अखाड़े के पहलवानो ने करीब 50 फीट ऊचेें खंभे पर चढने के लिए जोर आजमाइश की। लट्ठे के मेले की शुरुआत पहलवानों ने भगवान रंगनाथ के दर्शन और प्रणाम कर की।  तत्पश्चात  पहलवान 50 फ़ीट ऊंचे खम्भे पर चढ़ने की कोशिश करने में जुट गये। पहलवान बार बार लट्ठे पर चढ़ने की कोशिश करते और बार बार गिर जाते। जिस खम्भे पर पहलवान चढ़ने की कोशिश कर रहे थे उस पर चिकनी मिट्टी का लेप लगा था और मन्दिर के कर्मचारी ऊपर से तेल , पानी की बौछार पहलवानों पर लगातार कर रहे थे। काफी प्रयास के बाद आखिर कर पहलवानों ने खम्भे पर चढ़कर रंगनाथ जी की पताका को जीत लिया। 173 वर्षों से चली आ रही इस परम्परा को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु मन्दिर प्रांगण में मौजूद भक्तगण भगवान गोदारनगमन्नार की जय जयकार कर रहे थे। इधर पहलवानों की जीत पर मंदिर प्रबंधन ने विजयी पहलवानो को ठाकुर जी की  प्रसादी के रूप में श्रीफल मिष्ठान  व नगद धनराशि प्रदान की।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More