BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सपा सरकार बनने पर बृजवासियों की भावना के अनुरूप होंगे विकास कार्य

 युवा नेता अंकित वार्ष्णेय ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर बृज की समस्याओं से कराया अवगत वृंदावन(जहीर आलम)।  समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। युवा सपा नेता अंकित वार्ष्णेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मथुरा में शिला पट्टिका पोते जाने सहित श्रीधाम वृन्दान में व्याप्त प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने नगर में बंदरों की विकराल समस्या से भी रूबरू कराया। 5 कालिदास मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर लगभग आधे घंटे की मुलाकात में युवा नेता ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं बृज की विभिन्न समस्याओं सहित बृजवासियों की भावना के विरुद्ध नगर पालिका से नगर निगम बनाने की हठ धर्मी से अवगत कराया। इधर अखिलेश यादव ने सपा सरकार बनने पर नगर पालिका बंदरो सहित तमाम समस्याओं को दूर करने का आश्वाशन दिया। अंकित ने कहा कि अखिलेश यादव ने सरकार में रहकर बृजवासियों की भावना के अनुरूप ही कार्य किये। कोई काम बृजवासियों के विरुद्ध नही किया। निश्चित ही सपा सरकार बनने पर बृज में विकास की गंगा बहायी जाएगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More