BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राशन डीलरों ने किया जिलापूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन

जिलापूर्ति कार्यालय पर खाद्य निरीक्षक को ज्ञापन सौंपते राशनमथुरा(सतपाल सिंह)। राशन उचित दर विक्रेताओं ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राशन डीलरों ने राजीव भवन स्थित जिलापूर्ति कायालर्य पर प्रदर्शन किया। जिला पूर्ति अधिकारी की गैर मौजूदगी में खाद्य निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए उचित दर विक्रेताओं ने अपनी मांगों से अवगत कराया। उचित दर विक्रेता का कमीशन 200 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए जो पॉश मशीन चलाते हैं,  पॉस मशीन चलाने के लिये एक आॅपरेटर चाहिए साथ ही दो विक्रेताओं के खिलाफ एफआइआर हुई है उनकी एफआइआर समाप्त कर कार्यवाही वापस करे। माल गोदाम से वजन तौल कर पूरा माल मिलना चाहिए और गोदाम से दुकान तक पहुंच का भाड़ा मिले या निशुल्क होना चाहिए।

श्याम मुरारी चौहान ने बताया कि हम लोगों की सेवा पूरे माह करते हैं। पूरे महीने दुकान खोलते हैं उसके एवज में हमें 70% कमीशन मिलता है जो हर प्रकार का हमें भत्ता गहन करना पड़ता है। जिससे हमारा गुजारा नहीं होता। शासन स्तर पर हमारी कोई बात नहीं सुनी जाती और हमें हर प्रकार की कार्रवाई झेलनी पड़ती है। शासन से अनुरोध है कि उचित दर विक्रेताओं की परेशानियों को समझ कर उन्हें 200 प्रति कुंतल और गोदाम से माल दुकान तक का भाड़ा या निशुल्क पहुंचाया जाए। प्रदर्शन में उचित दर विक्रेताओं की काफी संख्या थी। प्रदर्शन में श्याम मुरारी चौहान, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार जैन, राजेंद्र भाटिया, राजेंद्र चतुवेर्दी, गजेंद्र चतुवेर्दी, प्रमोद कुमार, बच्चू सिंह बाबूलाल, राम सिंह आदि मौजूद थे। 
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More