BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(सतपाल सिंह)। बैंक आॅफ बड़ौदा द्वारा बैंक मित्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया इस  कार्यशाला का उद्बोधन जेएन चोपड़ा क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा क्षेत्र, शमशाद अहमद सहायक महाप्रबंधक द्वारा किया गया इस कार्यशाला में बैंक मित्रों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की बैंकिंग सेवा से संबंधित जानकारी दी गई। उन्हें किस तरीके से बैंकिंग सेवाओं द्वारा जनता की सेवा करना है एवं बैंक आॅफ बड़ौदा के द्वारा जितने भी उत्पाद हैं उसके संबंध में जानकारी दी गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य सभी सरकारी योजनाओं एवं अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके बाद सभी बैंक मित्र जो अच्छा काम कर रहे हैं उनको बैंक आॅफ बड़ौदा की तरफ से सम्मानित किया गया जिसमें मथुरा से तेज प्रकाश उपाध्याय बैंक मित्र बाकलपुर कुलदीप शर्मा बैंक मित्र रांची बांगर व बैंक मित्र मुकेश शर्मा देवी आर्टस  को सम्मानित किया गया अच्छा काम करने के लिए जिसमें वित्तीय समावेशन प्रबंधक तरुण शर्मा कॉमन सर्विस सेंटर के वित्तीय समावेशन प्रबंधक संदीप त्यागी जी आदि लोग उपस्थित रहे।    

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)। छात्र जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन  बीएसए कॉलेज में  लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष  रेशपाल सिंह अवाना के  निर्देशन में  छात्र जागरूकता का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह, जिला महासचिव जागेश्वर यादव, नीटू चौधरी, साहिल खान, रवि यादव, भगवती चतुर्वेदी, विभोर गौतम, अमित ठाकुर, नकुल सिंह राजावत, इमरान, प्रदीप चौधरी, लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर, महासचिव शाहिद अल्वी, उपाध्यक्ष  मनीष पंडित, लोहिया वाहिनी के सचिव अंगद सिंह,  ऋतु सक्सेना, साधना शर्मा , पवन चौधरी, अरुण ठाकुर आदि उपस्थित रहे।    

Read More

  मथुरा(सतपाल सिंह)। थाना शेरगढ पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा टटलूबाजी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।   थाना शेरगढ पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम बिडौल मोड़ से अन्तर्राज्यीय टटलूबाज गैंग  अखलद पुत्र फैज मौहम्मद निवासी मौहल्ला खण्ड इन्दाना थाना विछोर जिला नूँह मेवात, तारीफ पुत्र अकबर निवासी डडबाल मौहल्ला इन्दाना थाना विछोर जिला नूँह मेवात,  प्रमोद कुशवाह पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम नायल थाना खैर जिला अलीगढ हाल निवासी किरायेदार बिट्टू का मकान नम्बर 337 गली नम्बर सात तुगलकाबाद थाना गोविन्दपुरी नई दिल्ली गिरफ्तार किया।   जिनके कब्जे से दो चोरी की मोटर साइकिलें व तीन तमंचा 315 वोर पांच जिन्दा कारतूस व तीन खोखा कारतूस बरामद किये हुए । इस सम्बन्ध में अभियुक्तेंं के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।  गिरफ्तारी करने वाली टीम में हरवेन्द्र मिश्रा थानाध्यक्ष शेरगढ, उप निरीक्षक सोनू कुमार भाटी थाना शेरगढ़, उप निरीक्षक सुल्तान सिंह स्वाट टीम आदि थे।     

Read More

मथुरा(सुनील शर्मा)। सामाजिक संस्था नवचेतन एक आवाह्न द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर ज्ञानदीप शिक्षा भारती परिसर में स्व. गोविन्द लाल चतुर्वेदी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर जनपद के कर्मठ सुयोग्य एवं नवाचारी शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पद्म मोहन स्वरूप भाटिया, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुन्दर शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, डॉ अजय शर्मा, अरविंदम चतुर्वेदी व भावना शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि आज शिक्षा कहीं न कहीं भटकी हुई महसूस होती है। आज ऐसे आदर्श शिक्षकों की आवश्यकता है जो नयी पीढ़ी को सही दिशा दें और समाज में फैली हुई कुरुतियों को दूर करने में आगे आए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि गुरु की महिमा अपरम्पार है। गुरु के ऋण व उपकारों का बदला जीवन में किसी भी रूप में नहीं चुकाया जा सकता है। गुरु सदैव वंदनीय है। मथुरा नगर निगम के महापौर मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान मिलना मुश्किल है। एकलव्य ने भी गुरु की मूर्ति स्थापित करके ज्ञान प्राप्त किया था। शिक्षकों का सम्मान आवश्यक है क्योंकि उनके बिना अच्छे समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।  कार्यक्रम में डॉ शालिनी अग्रवाल, अनिल यदुवंशी, डॉ शिशुपाल सिंह, डॉ नीता सिंह, अतुल जैन, पुष्पलता गुप्ता, डॉ नीलम माहेश्वरी, डॉ सुनील चतुवेर्दी, श्रीमती शालिनी भट्ट,विजय कृष्ण सारस्वत, सुनील डागौर, जितेन्द्र सिंह विमल, डॉ राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल, श्वेता शर्मा, डॉ सतनाम अरोड़ा आदि प्रधानाचार्य शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पार्षद रामदास चतुर्वेदी, पार्षद श्वेता शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार व डॉक्युमेंट्री मेकर निहारिका बंसल, वरिष्ठ पत्रकार लोकसभा टीवी दिल्ली से अमरेन्द्र गुप्ता, वृन्दावन बाल विकास मंच के अध्यक्ष अनूप शर्मा, संस्थाएं दो कदम, रक्तदाता फाउंडेशन, सद्भावना प्रशिक्षण केन्द्र,स्ट्रीट चाइल्ड,मिशन पॉसिबल,नवी भारत, राष्ट्रवादी पार्टी भारत, डिजायर टू सक्सीड, अपराध निरोधक समिति, आयुर्वेद मातृछाया, कोमल फाउंडेशन, संस्कार भारती,एस एफ सोसायटी, शंखनाद,श्री राधा कृष्ण समिति, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार समिति, आदि का सम्मान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन-संस्था की अध्यक्षा भावना शर्मा व महासचिव संदीप कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपक गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सचिव प्रियंका शर्मा, माला दुवे,जाग्रति कुलश्रेष्ठ, रजनी पैड्रो, दीपाली वर्मा, गुरविंदर, पूनम वर्मा, महेंद्र मलिक, अंजू शर्मा, सुनीता शर्मा, रोहित कुमार, दिनेश यादव व अनिल शर्मा उपस्थित रहे     फोटो-05यूपीएच मथुरा05  

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। गोविंद घेरा स्थित गोविंद देव पब्लिक स्कूल में बुधवार को नंदोत्सव एवं शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता दही-हांडी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन पर प्रश्नोत्तरी एवं बाल सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राघव भारद्वाज एवं कार्यक्रम संयोजक मंजू शर्मा ने मां सरस्वती एवं डॉ राधा कृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राधा कृष्ण का रूप धारण कर आए 28 छात्रों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसमें जूनियर व सीनियर ग्रुप से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया । तत्पश्चात बच्चों ने भाषण में नृत्य रंगारंग प्रस्तुति देकर शमा बांध दिया। जिसमें आयुषी राधिका भक्ति , प्राची, पलक, तनिष्का दीपाली, पायल, आदित्य, ने मनमोहक नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्द कर दिया । इसके बाद दही हांडी लीला का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों ने 16 फीट ऊंची मटकी को फोड़ उपहार लुटाए । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉक्टर राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर मोहित अग्रवाल, चेतना वर्मा, मंजू दुबे, सरिता राधा शर्मा, मालती बघेल, कल्पना अग्रवाल, संयोगिता शर्मा , पूजा शर्मा, क्षमा शर्मा, रंजना बंसल, रंजना मलिक, अभिषेक सक्सेना , शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे.

Read More

       वृन्दावन(जहीर आलम)। एससी/एसटी के विरोध एव विप्रो के अधिकारों को लेकर विप्र महा कुम्भ में ब्राह्मण समाज के लोग जमकर दहाड़े । एससी एसटी एक्ट पर सरकार के फैसले के खिलाफ विप्रो में खासा आक्रोश नजर आया। विप्रो में सरकार को एक्ट में बदलाव को दो महीने का समय दिया है। विप्रो ने विभिन्न मांगों को लेकर आठ सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। आज छटीकरा वृन्दावन मार्ग स्थित शांति सेवा धाम के सामने विशाल विप्र कुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रांतो के हजारो विप्रों ने सहभागिता कर अपनी ताकत दिखाई। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन से हटकर अलग कानून बनाने पर विप्रो ने कड़ी आपत्ति जताई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने गौ हत्या पर पूर्ण पाबंदी नहीं लगाई ना ही कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की व्यवस्था की। नाही 370 पर कोई एक्शन लिया। लेकिन वोट बैंक की खातिर काला बनाया। वक्ताओं ने एससी एसटी एक्ट को लेकर सत्ता रूडी पार्टी सहित विपक्ष के सभी नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। विप्रो ने एक्ट को सुप्रीम कोर्ट के तरीके से लागू किये जाने की मांग की। विप्रो ने सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जबसे ये सरकार आइ है तबसे ब्रह्मण का स्वाभिमान और सम्मान खतरे मे है। कहा कि अगर सरकार ने अपनी गलती नही सुधारी तो 2019 के चुनाव में सरकार को इसका परिणाम भुगतना होगा। सरकार मे बैठे लोग सिर्फ पांच साल के किराए दार है। विप्र महाकुम्भ में दलितों के सम्मान की भी खूब तरफदारी की गई । दलितों को अपना भाई बताकर उनका सम्मान करने की सीख भी दी गयी। वही ठाकुर देवकी नन्दन ने कहा की अब हम ब्रह्मणो को भी बदलना होगा की जब किसी गांव मे किसी छोटे भाई की बरात निकले तो उसे भी उसी सम्मान और भाई चारे से निकलने दें ...उन्होंने पक्ष विपक्ष के सभी सांसदों को इस एक्ट के लिए दोषी माना। कहा कि किसी सांसद ने विरोद क्यों नही किया। और क्यूँ आज तक राम मंदिर नही बना क्यूँ अभी तक धारा 370 नही हटी और आज क्यूँ सब बोल  रहे है की एससी एसटी एक्ट को बनने दो। .चेतावनी दी.अगर एस सी एक्ट को दो महीने मे नही बदला और सुप्रीम कोर्ट की तरह ये कानून नही बना तो अगले बार जितने भी दोषी सांसद है वो जीत नही पाएंगे। वही सोनभद्र के आशीष मिश्रा ने इस एक्ट के विरोध में 6 सितम्बर को भारत बंद का एलान कर सभी से सहयोग मांगा।  1-विप्र समाज का कहना था कि एससी एसटी एक्ट को सुप्रीम कोर्ट के आधार के अनुसार लागू किया जाए .विप्र समाज ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर सरकार से अपील की कि वह  2-सवर्ण आयोग का गठन करें.. 3- कश्मीरी ब्राह्मणों को पुनः स्थापित किया जाए . 4-श्री गीता ग्रंथ को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करके पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए. 5- सनातन धर्म के ग्रंथ एवं देवी-देवताओं की मूर्तियों का अपमान करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने एवं सख्त दंड विधान हो .इस पर ईशनिंदा की तर्ज पर कानून बने . 6-संपूर्ण भारतवर्ष के तीर्थ स्थलों मंदिरों में पंडा पुजारी एवं तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों का संरक्षण किया जाए . 7-भगवान श्री परशुराम की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए . 8-संपूर्ण चौरासी कोस को तीर्थ स्थल घोषित किया जाए.. इस अवसर देवकीनंदन ठाकुर, कार्ष्णि नागेन्द्र महाराज, महेश पाठक, बिहारीलाल वशिष्ठ, आचार्य बद्रीश, सौरभ गौड़, गोपेश गोस्वामी, तुलसी स्वामी, अतुल कृष्ण, श्रीकांत भौरे, रमण बिहारी गौतम, राजकुमार शर्मा, अशोक व्यास, रामविलास चतुर्वेदी, विपिन बाबू, अशोक शास्त्री, श्याम सुंदर गौतम, आर एस त्रिपाठी, विजय शर्मा, सुधीर शुक्ला, किशोर पचौरी, मदन मोहन पांडे सहित बड़ी संख्या में विप्रगण मौजूद रहे.

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)।  राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपल)क्ष में स्वर्गीय विजय बिहारी गोस्वामी की पुण्य स्मृति में बुधवार को नगर के शिक्षकों को ब्रज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वाधान में बुधवार को  विद्या पीठ इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर के समस्त शिक्षण संस्थानों विद्यालय व कॉलेजों के प्रधानाचार्य को बृज गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी नवल गिरी महाराज, महंत हरि बोल बाबा, महंत  सुतीक्षण दास, महंत तमाल कृष्ण दास, महंत राम सजीवन दास, भागवत आचार्य पंडित अमर बिहारी पाठक, मयंक गोस्वामी, विशाल गोस्वामी और मेघ श्याम वार्ष्णेय ने सभी प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर यूसी दुबे, डॉ देव प्रकाश, राकेश माहेश्वरी, जोगेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर त्रिपाठी, इंदर सिंह इंद्रपाल शर्मा, मोहन शर्मा, सुभाष शर्मा , भगवान दास शर्मा, मुरारीलाल जादौन, मदन गोपाल बनर्जी आदि मौजूद रहे.

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। कल बुधवार को होने वाले विप्र महाकुम्भ से पूर्व जनजागरूकता को आज ब्राह्मणों द्वारा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी  संख्या में युवा विप्र ब्राह्मणों ने सहभागिता कर लोगों से विप्र महाकुंभ में पहुंचने की अपील की। बाइक रैली का शुभारंभ रमणरेती मार्ग स्थित परशुराम पार्क से हुआ। जहां भगवान परशुराम का माल्यापर्ण कर व हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।  रैली में शामिल बड़ी संख्या में युवा विप्र पीली टीशर्ट पहन बाइक पर सवार भगवान परशुराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। गौरतलब है कि विप्र महाकुम्भ से एक दिन पूर्व आयोजन को सफल बनाने को रैली का आयोजन किया गया है। बाइक रैली के माध्यम से  युवा लोगो से विप्र कुम्भ मे  पहुंचने की अपील करते चल रहे थे।  रैली परशुराम पार्क से  विद्यापीठ चौराहा, बिहारीजी, अठखम्बा, लोईबाजर, गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर, चुंगी चौराहा, बस स्टैंड, अटल्ला चुंगी होती हुयी मथुरा के लिए रवाना हुई।  आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य 5 सितंबर (आज ) को आयोजित होने वाले महाकुंभ में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। इस अवसर पर पं बिहारी लाल वशिष्ठ, आचार्य बद्रीश, पं उदयन शर्मा, सुधीर शुक्ला, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, सौरभ शर्मा, अजीत वशिष्ठ, ब्रजेश शर्मा, देवधर शर्मा, आशुतोष शर्मा, पं राजेश शर्मा, शुभम शर्मा, पं अंकुर शर्मा आदि सैकड़ों युवा विप्र मौजूद रहे।

Read More

  वृन्दावन(जहीर आलम)। कल मथुरा में योगीराज श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद आज उनकी लीला स्थली वृन्दावन में नंदोत्सव की धूम मची रही। नगर के प्रसिद्ध बाँके बिहारी मंदिर , राधा दामोदर मन्दिर , शाहजी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने कृष्ण लला के जन्म की खुशियाँ मनाई। लाडले कन्हैया के जन्म की बधाई गायन से सम्पूर्ण वातावरण कृष्णमय हो उठा। हर ओर भक्त अपने लाडले लला की जन्म की खुसी में सराबोर नजर आए। देश विदेश से  आये श्रद्धलुओं ने इस खुसी में शामिल होकर जमकर आंनद लिया।  सेवायत गोस्वामियो ने मौजूद भक्तों की भीड़ पर प्रसाद-स्वरूप दधिकान्दा, कृष्ण-लला के खिलौने, मोती और अन्य आभूषण लुटाये। वही मंदिर में लुटाये जा रहे प्रसाद रूपी दधिकांद ,खिलोने को पाने के लिए भक्तों में होड़ लग मच गयी। मंदिर देवालयों में घण्टे-घडियालो की मधुर ध्वनि के साथ लाखो श्रध्दालु लाला की छी-छी रुपी प्रसाद के कण-कण को  पाने के लिए ललायति दिखाई दिये। नंदोत्सव में शामिल होने को सुबह से ही बाँके बिहारी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर बधाई के सस्वर मुखर हो रहे थे। सम्पूर्ण मंदिर परिषर लाला के  जन्म की बधाई के उद्धघोषों से गुंजायमान होता रहा। इस बीच दिल्ली से आये श्रद्धालु ने सुरेश शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बाँके बिहारी मंदिर में नदोत्सव निराला है।

Read More

    वृन्दावन(जहीर आलम)।  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है, योगेश्वर कृष्ण के भगवद गीता के उपदेश अनादीकाल से जनमानस के लिये जीवन दर्शन प्रस्तुत करते रहें हैं। जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं वरन पूरे विश्व में बसे भारतीय इसे पूरी आस्था व हर्षांल्लास से मनाते हैं। श्रीकृष्ण ने श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्य रात्रि में अत्याचारी कंश का विनाश करने के लिये मथुरा में अवतार लिया। चूंकि भगवान स्वंय इस दिन प्रथ्वी पर अवतरित हुये थे। अतः इस दिन को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। इसिलये श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा नगरी भक्ती के रंगो से सराबोर हो उठती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपने आराध्य की मोहक छवि देखने लिये दूर-दूर से उनका आगमन मथुरा नगरी में होता है। जन्माष्टमी के उपलक्ष में बांके बिहारी मन्दिर में होती विशेष मंगला आरती तीन लोक से न्यारी मथुरा नगरी की सांस्कृतिक राजधानी वृन्दावन में अनूठी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। यहां के तीन मन्दिरों में जहां दिन में जन्माष्टमी मनाई जाती है वहीं यहां के शेष मन्दिरों में रात में जन्मोत्सव पूरे मनोयोग से मनाया जाता है। सप्त देवालयां में सुमार राधारमण मन्दिर, राधा दामोदर एवं शाहजी मन्दिर यहां तक कि विश्व विख्यात श्रीबांके बिहारी मन्दिर में ठाकुर जी का पूजन अर्चन बाल स्वरूप किया जाता है। इसके लिये मन्दिर में सेवायतों द्वारा ऐसी व्यवस्थायें की जाती हैं जिससे कि जन-जन के आराध्य लाला को किसी प्रकार की परेशानी न हो। धार्मिक नगरी वृन्दावन में जहां राधारमण मन्दिर, राधा दामोदर एवं शाहजी मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अनूठे तौर से दिन में मनाई जाती है। जबकि बाल स्वरूप में सेवा होने के बावजूद बांके बिहारी मन्दिर में जन्मोत्सव पर होने वाली मंगला आरती के दर्शन मध्य रात्रि उपरान्त होते हैं। यह मंगला आरती साल में एक ही दिन होती है, तदोपरान्त सुबह 5.30 तक दर्शन खुल रहते हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपरान्त अगले दिन बांके बिहारी मन्दिर में धूम-धाम से नन्दोत्सव मनाया जाता है।  मन्दिरों की खासतौर पर होती है सजावट एवं स्त्री पुरूष 12 बजे तक रखते वृत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मन्दिरों को खास तरह की सजावट कर सजाया जाता है। इस दौरान मन्दिरों में निम्न प्रकार की झाकियां सजाने साथ ही भगवान कृष्ण को झूला झूलाया जाता है साथ ही रासलीला का आयोजन होता है।

Read More

    मथुरा(केके पाठक)।  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सोमवार को प्रात: दिव्य शहनाई एवं नगाड़ों के वादन के साथ भगवान की मंगला आरती के दर्शन हुए। तदोपरान्त भगवान का पंचामृत अभिषेक किया गया। भगवान के पवित्र स्त्रोतों  का पाठ एवं पुष्पार्चन हुआ। प्रात: 10:00 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष पूज्यनीय महंत श्रीनृत्यगोपाल दासजी, महाराज एवं काष्र्णि गुरूशरणानन्दजी महाराज के भावमय सानिध्य में दिव्य पुष्पांजलि का कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रसिद्ध लीलामंच पर संपन्न हुआ। श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान पर ठाकुरजी की महाआरती काष्र्णि गुरू शरणानन्द महाराज, महंत नित्य गोपालदास, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ में हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर चतुर्वेदी एवं जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा आदि ने आरती उतारी। जन्म महाभिषेक का मुख्य एवं अलौकिक कार्यक्रम रात्रि 11 बजे से श्रीगणेश-नवग्रह आदि पूजन से शुरू हुआ। रात्रि 12 बजे भगवान के प्राकट्य के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़े, झॉंझ-मजीरे और मृदंग बज उठे। हरिबोल एवं करतल ध्वनि के साथ  असंख्य भक्तजन भाव-विभोर हो उठे। संत एवं भगवान के जन्म की महाआरती शुरू हुई। ढोल एवं मृदंग अभिषेक स्थल के साथ-साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में सुनाई दे रहा था। केसर आदि सुगन्धित  द्रव्यों से लिपटे हुये भगवान श्रीकृष्ण के चल विग्रह दिव्य रजत कमल-पुष्प में विराजमान हुए। जन्म महाभिषेक महोत्सव के दर्शन करने के लिए देव, देवाधिदेव, महादेव सहित 33 कोटि देवतागण उपस्थित रहते हैं। भगवान का प्रथम जन्माभिषेक स्वर्ण मण्डित रजत से निर्मित कामधेनु स्वरूपा गौमाता ने किया। शास्त्रीय मान्यता है कि गौमाता में स्वयं 33कोटि देवतागण वास करते हैं। राजस्थान के कुशल कारीगरों द्वारा लगभग 51किग्रा0 चॉंदी से कामधेनु की नयमाभिराम श्रीविग्रह बनाया गया था। रजत कमल पुष्प में विराजमान ठाकुरजी के श्रीविग्रह का अभिषेक स्वर्ण मण्डित रजत गौ विग्रह के पयोधरों से निकली दुग्धधारा से हुआ। ठाकुरजी के अभिशेक से पूर्व गौमाता का पूजन कर देवताओं का आव्हान किया गया। ठाकुरजी के श्रीविग्रह का दूध, दही, घी, बूरा,  शहद  आदि सामग्रियों  से दिव्य महाअभिषेक किया गया। जन्माभिषेक के उपरान्त इस महाप्रसाद का वितरण जन्मस्थान के निकास द्वार के दोनों ओर वृहद मात्रा में किया। भगवान का जन्म महाभिषेक  रात्रि 12:15 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक चला। तदोपरान्त 12.40 से 12.50 तक श्रंगार आरती के दर्शन हुए। जन्म के दर्शन रात्रि 1:30 बजे तक खुले रहे।  कार्यक्रम के दौरान महंत नृत्यगोपाल दास, गुरुशरणानंद, अनुराग डालमिया, डा. चंद्रभान गुप्ता, सचिव कपिल शर्मा, संस्थान संदस्य व हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डा. विनोद बनर्जी, राजीव श्रीवास्तव एवं विजय बहादुर, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, एसपी सुरक्षा ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित सभी अधीनस्थ एवं पुलिस टीम व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले रहे।     

Read More

मथुरा(केके पाठक)। भारत वर्ष में श्रीकृष्ण जन्माष्टी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनपद में जन्मभूमि ही नहीं पूरे जनपद के मंदिर में कृष्ण की नगरी कृष्णमय दिखाई दी।  श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देश विदेश से भगवान श्रीकृष्ण के रूप को देखने के लिए लाखों लोग अपने लल्ला के जन्मोत्सव अवसर पर यहां पहुंच गए। रात्रि 12 बजे जैसे ही कान्हा ने जन्म लिया वैसे ही मंदिरों में ढोल, नगाड़े, मृदंग व कान्हा के जयकारों से आसमान गूंज उठा। प्रशासन ने इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी और उसी का नतीजा रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए बृज को अनोखे रूप से सजाया गया था। सुबह से ही जन्म उत्सब को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कार्यक्रम शुरू हो गए।  लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने लल्ला के जन्मोत्सव मनाने यहां पहुंचे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार लगभग 5 लाख से ज्यादा लोग जन्माष्टमी पर यहां आए। प्रशासन ने भी भक्तों कि सुरक्षा को लेकर काफी इंतजाम किए थे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आस-पास दो पहिया वाहनों को बंद कर दिया गया था। हर पॉइंट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। खुफिया एजेंसियों व सिविल ड्रेस में भी काफी संख्या में पुलिस कर्मी संदिग्धों पर नजरें गड़ाए हुए थे। शहर के हर रास्ते पर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही थी। जहां देखो राधे-राधे नाम के जयकारे गूंज रहे थे।  श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह सात बजे रासलीला का भव्य आयोजन हुआ। उसके बाद गुरू शरणानंदजी द्वारा पुष्प अर्पित किए। सायं 5 बजे भरतपुरगेट से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सात बजे श्रीकृष्ण जन्मलीला का आयोजन व 11 बजे श्रीगणेश नवग्रह पूजन किया गया। जैसे ही 12 बजे श्रीकृष्ण के जयकारों से आसमान गुंजायमान हो उठा और उन्होंने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इसी दौरान महाआरती की गई। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More