देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपल)क्ष में स्वर्गीय विजय बिहारी गोस्वामी की पुण्य स्मृति में बुधवार को नगर के शिक्षकों को ब्रज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वाधान में बुधवार को विद्या पीठ इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें नगर के समस्त शिक्षण संस्थानों विद्यालय व कॉलेजों के प्रधानाचार्य को बृज गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी नवल गिरी महाराज, महंत हरि बोल बाबा, महंत सुतीक्षण दास, महंत तमाल कृष्ण दास, महंत राम सजीवन दास, भागवत आचार्य पंडित अमर बिहारी पाठक, मयंक गोस्वामी, विशाल गोस्वामी और मेघ श्याम वार्ष्णेय ने सभी प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर यूसी दुबे, डॉ देव प्रकाश, राकेश माहेश्वरी, जोगेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर त्रिपाठी, इंदर सिंह इंद्रपाल शर्मा, मोहन शर्मा, सुभाष शर्मा , भगवान दास शर्मा, मुरारीलाल जादौन, मदन गोपाल बनर्जी आदि मौजूद रहे.













Related Items
पवित्र नदियों को लौटाएं अतीत का गौरव
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन