देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सुनील शर्मा)। सामाजिक संस्था नवचेतन एक आवाह्न द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर ज्ञानदीप शिक्षा भारती परिसर में स्व. गोविन्द लाल चतुर्वेदी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर जनपद के कर्मठ सुयोग्य एवं नवाचारी शिक्षकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पद्म मोहन स्वरूप भाटिया, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुन्दर शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, डॉ अजय शर्मा, अरविंदम चतुर्वेदी व भावना शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि आज शिक्षा कहीं न कहीं भटकी हुई महसूस होती है। आज ऐसे आदर्श शिक्षकों की आवश्यकता है जो नयी पीढ़ी को सही दिशा दें और समाज में फैली हुई कुरुतियों को दूर करने में आगे आए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि गुरु की महिमा अपरम्पार है। गुरु के ऋण व उपकारों का बदला जीवन में किसी भी रूप में नहीं चुकाया जा सकता है। गुरु सदैव वंदनीय है। मथुरा नगर निगम के महापौर मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान मिलना मुश्किल है। एकलव्य ने भी गुरु की मूर्ति स्थापित करके ज्ञान प्राप्त किया था। शिक्षकों का सम्मान आवश्यक है क्योंकि उनके बिना अच्छे समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।
कार्यक्रम में डॉ शालिनी अग्रवाल, अनिल यदुवंशी, डॉ शिशुपाल सिंह, डॉ नीता सिंह, अतुल जैन, पुष्पलता गुप्ता, डॉ नीलम माहेश्वरी, डॉ सुनील चतुवेर्दी, श्रीमती शालिनी भट्ट,विजय कृष्ण सारस्वत, सुनील डागौर, जितेन्द्र सिंह विमल, डॉ राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल, श्वेता शर्मा, डॉ सतनाम अरोड़ा आदि प्रधानाचार्य शिक्षकों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पार्षद रामदास चतुर्वेदी, पार्षद श्वेता शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार व डॉक्युमेंट्री मेकर निहारिका बंसल, वरिष्ठ पत्रकार लोकसभा टीवी दिल्ली से अमरेन्द्र गुप्ता, वृन्दावन बाल विकास मंच के अध्यक्ष अनूप शर्मा, संस्थाएं दो कदम, रक्तदाता फाउंडेशन, सद्भावना प्रशिक्षण केन्द्र,स्ट्रीट चाइल्ड,मिशन पॉसिबल,नवी भारत, राष्ट्रवादी पार्टी भारत, डिजायर टू सक्सीड, अपराध निरोधक समिति, आयुर्वेद मातृछाया, कोमल फाउंडेशन, संस्कार भारती,एस एफ सोसायटी, शंखनाद,श्री राधा कृष्ण समिति, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार समिति, आदि का सम्मान किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन-संस्था की अध्यक्षा भावना शर्मा व महासचिव संदीप कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपक गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सचिव प्रियंका शर्मा, माला दुवे,जाग्रति कुलश्रेष्ठ, रजनी पैड्रो, दीपाली वर्मा, गुरविंदर, पूनम वर्मा, महेंद्र मलिक, अंजू शर्मा, सुनीता शर्मा, रोहित कुमार, दिनेश यादव व अनिल शर्मा उपस्थित रहे
फोटो-05यूपीएच मथुरा05













Related Items
क्यों शांति की संस्था को एक युद्धवादी खून से सना सुपरपावर बंधक बनाए रखे?
'सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में युवतियों के दायित्व का दायरा बढ़ा'
किसान सम्मान यात्रा से रालोद ने फूंका बिगुल