देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। कल बुधवार को होने वाले विप्र महाकुम्भ से पूर्व जनजागरूकता को आज ब्राह्मणों द्वारा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवा विप्र ब्राह्मणों ने सहभागिता कर लोगों से विप्र महाकुंभ में पहुंचने की अपील की। बाइक रैली का शुभारंभ रमणरेती मार्ग स्थित परशुराम पार्क से हुआ। जहां भगवान परशुराम का माल्यापर्ण कर व हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। रैली में शामिल बड़ी संख्या में युवा विप्र पीली टीशर्ट पहन बाइक पर सवार भगवान परशुराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। गौरतलब है कि विप्र महाकुम्भ से एक दिन पूर्व आयोजन को सफल बनाने को रैली का आयोजन किया गया है। बाइक रैली के माध्यम से युवा लोगो से विप्र कुम्भ मे पहुंचने की अपील करते चल रहे थे। रैली परशुराम पार्क से विद्यापीठ चौराहा, बिहारीजी, अठखम्बा, लोईबाजर, गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर, चुंगी चौराहा, बस स्टैंड, अटल्ला चुंगी होती हुयी मथुरा के लिए रवाना हुई।
आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य 5 सितंबर (आज ) को आयोजित होने वाले महाकुंभ में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। इस अवसर पर पं बिहारी लाल वशिष्ठ, आचार्य बद्रीश, पं उदयन शर्मा, सुधीर शुक्ला, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, सौरभ शर्मा, अजीत वशिष्ठ, ब्रजेश शर्मा, देवधर शर्मा, आशुतोष शर्मा, पं राजेश शर्मा, शुभम शर्मा, पं अंकुर शर्मा आदि सैकड़ों युवा विप्र मौजूद रहे।













Related Items
महाकुंभ में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
महाकुंभ 2025 - यूपी में पर्यटकों को मिलेंगे स्किल्ड और स्मार्ट सर्विस प्रोवाइडर
MATHURA : जनपद में पीछे नंबर प्लेट पे प्रेस लिखी हुई तमाम बाइक खुले आम घूमती हुई