BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन(जहीर आलम)। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य गुरुवार को तीर्थ नगरी वृन्दावन पहुंची। परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीब करोरी आश्रम पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आश्रम में बाबा की देहरी पर मत्था टेक आशीवार्द लिया। गौरतलब है कि उत्तराखंड की राज्यपाल बनने के बाद महामहिम बेबी रानी मौर्य  प्रथम बार श्री धाम वृन्दावन आयी। वह दिल्ली से लौटते वक्त शाम करीब 6:15 बजे आश्रम पहुंची। आश्रम पहुंची श्रीमती मौर्य का आश्रम प्रबन्धतंत्र द्वारा माल्यार्पण व पटुका ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। वही उनके सम्मान में जवांनो द्वारा सलामी देकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सर्बप्रथम उन्होंने आश्रम परिसर में हनुमत लला के  दर्शन किये। वही  आश्रम परिसर में स्थित महाराज श्री के समाधि स्थल पर पहुचकर उनके चित्रपट पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद ग्रहण किया।  उनके आगमन से पूर्व प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। परिक्रमा मार्ग में भारी पुलिसबल मौजूद रहा। वही आश्रम परिसर में भी आने जाने वालो के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी। महामहिम के आगमन से लेकर जाने तक कुछ समय के लिए परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध रहा। आश्रम में बाबा का आशीर्वाद ग्रहण कर कुछ देर उपरान्त महामहिम अपने काफिले के साथ  आगरा के लिए रवाना हो गयी। इससे पूर्व पार्षद राधा कृष्ण पाठक, राशिक बल्लभ नागार्च आदि ने उनसे मुलाकात कर जोरदार अभिनंदन किया।

Read More

  वृन्दावन(जहीर आलम)। जेसी सप्ताह के अंतर्गत पाँचवे दिन कुष्ठ आश्रम में दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया गया। गुरुवार को नर सेवा नारायण सेवा के रूप में  चैतन्य विहार स्थित कुष्ठ आश्रम में दर्जनों रोगियों को भोजन प्रसाद एवं दक्षिणा देकर उनके उदास जीवन मे खुसी देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम संयोजक जेसी ललित शर्मा व हरिदास अग्रवाल , आशीष अग्रवाल के द्वारा कुष्ठ आश्रम में महिला व पुरुषों को भोजन कराया गया । सप्ताह संयोजक जेसी गिरधर अग्रवाल सचिव जेसी आशीष अग्रवाल एबं जेसी  एफ एम हरिदास अग्रवाल ने कहा कि जेसी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा भावी कार्य किये जाते है। लेकिन दरिद्र नारायम सेवा से बड़ा पुण्य कार्य कोई नही है। मानवता से बड़ा धर्म कोई नही है । मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इसके  पश्चात जेसी कान्हा के पदाधिकारियों द्वारा आश्रम के  संचालक का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर हरिदास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, जवाहर अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, पार्षद रसिक वल्लभ नागार्च, पंकज अरोड़ा, हेमंत भारती, कन्हैया अग्रवाल , विवेक अग्रवाल, मनोज सर्राफ, मोहित अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अतुल गोयल, आदि मौजूद रहे.

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर की गिरफ्तारी के विरोध में तीर्थ पुरोहित पंडा समाज में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर आज तीर्थ पुरोहित पांडा समाज ने प्रदर्शन किया। चुंगी चौराहा के समीप है छै भाई कार्यालय पर तीर्थ पुरोहित पंडा समाज ने रालोद महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई एवं भागवत प्रवक्ता देवकी नंदन ठाकुर की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त कर मोदी सरकार को घेरा। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने मोदी सरकार को हिटलर की संज्ञा देते हुए प्रशासन के कृत्य की तीखी आलोचना की। तारा चंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा शासन में आज हिटलरशाही तानाशाही अपने चरम पर है लोकतंत्र में सब की सब को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन प्रशासन के द्वारा अंग्रेजों के शासन की तरह लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर भी मोदी सरकार को घेरा कहा कि गरीब मजदूर किसान सहित व्यापारी आज महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी से त्रस्त है। लेकिन सरकार इस पर कदम उठाने की बजाय अनर्गल फैसले ले रही है। उन्होंने सरकार के इस कदम को विनाश काले विपरीत बुद्धि की बात कह कर ईश्वर से उन्हें सद्बुद्धि देने की कामना कीपूर्व सभासद गोविंद शर्मा एवं पूर्व सभासद छोटे शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में तानाशाही का जीता जागता सबूत उदाहरण आगरा में देवकीनंदन ठाकुर को गिरफ्तार कर किया यह शर्मनाक बात और निंदनीय है हम सभी इसकी निंदा करते हैं इस अवसर पर संत चौकी नाथ लोकेश शर्मा छोटेलाल जनार्दन स्वामी पवन शर्मा सुरेश घाट वाला अर्जुन शर्मा सोनू चौधरी अंकुर ठाकुर साजिद खान असलम वसीम खान गोपालगढ़ पंकज शर्मा गुड्डू लवानिया निरंजन शास्त्री सत्येंद्र गौतम महेश चौधरी पहाड़ी बाबू सुरीर घाट वाले आदि मौजूद रहे.

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। वृंदावन पुलिस एवं एलआईयू को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो बांग्लादेशी युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से कई दस्तावेज बरामद किए हैं। साथ ही बांग्लादेसी युवको का फर्जी आधार व पैन कार्ड बनवाने के आरोप में दो अन्य युवक भी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने सभी का चालन कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पिछले काफी समय से एलआईयू को वृंदावन में बांग्लादेशी युवकों के रहने की सूचना मिल रही थी। बीती रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि इस्कॉन मंदिर के सामने दो बांग्लादेशी युवक सो रहे हैं। सूचना पर रमणरेती चौकी प्रभारी विपिन गौतम पुलिस बल व एलआईयू के संयुक्त प्रयास से रात करीब 2:30 बजे इस्कॉन मंदिर के सामने सोते समय दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए  युवकों ने अपने नाम जॉय देवनाथ पुत्र किरन देवनाथ निवासी धामती जिला कुमिला  बांग्लादेश बताया व नौनिदेवनाथ पुत्र रविन्द्र देवनाथ निवासी ग्राम गंगा नगर देवीदुआर जिला कुमिला बंगलादेश बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो बांग्लादेश में बने दो पासपोर्ट, वृन्दावन के पते पर बने फर्जी आधार कार्ड व दो पैन कार्ड के साथ बैंक पासबुक चेक बुक, दो मोबाइल के अलावा बांग्लादेश के विश्वविद्यालय का एक परिचय पत्र बरामद किया है। इतना ही नही पुलिस ने इन दोनों बांग्लादेशी युवकों का फर्जी आधार कार्ड पैन कार्ड बनाने के आरोप में गोरा नगर निवासी शुभम मिश्रा एवं गोंदा ऑट्स निवासी राकेश गौड़ को गिरफ्तार किया है। जिसमे राकेश बारह घाट पर जनसुविधा केंद्र संचालित करता है वही शुभम गौरानगर कालोनी में जनसुविधा केंद्र चलाते बताए गए हैं। हैरत की बात है कि यह दोनों बंगलादेशी युवक पिछले 2 महीने से पुलिस की आंख में धूल झोंककर ललिता आश्रम के समीप रह रहे थे। और यहाँ की नागरिकता पाने की फिराक में लगकर यहाँ के आईडी कार्ड बनवाये। पकड़े गए बाग्लादेशी युवक ने बताया कि उसने यहाँ की नागरिकता के लिए 300 रु में फर्जी आधार कार्ड बनवाया, फिर पैन कार्ड और इन्ही आईडी के आधार पर यहाँ बैंक खाता भी खोल लिया। जाँच एजेंसियां दोनो युवको से तफ्तीश करने में जुटी रहीं। पुलिस के अनुसार यह दोनों युवक इस्कॉन मंदिर में सेवा पूजा करते थे। बांग्लादेशी युवको की गिरफ्तारी की सूचना पर कोतवाली में विभिन्न जांच एजेंसिया जांच में जुटी रही। पुलिस ने सभी का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। जेसी सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को जेसीआई कान्हा की महिला विंग द्वारा पानी घाट स्थित मैत्री महिला आश्रय सदन में विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को खाद्य सामग्री एवं वस्त्र वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था की रिटस विंग चेयरपर्सन पूजा अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी गौतम के साथ अन्य महिलाओं ने निराश्रित महिलाओं को दैनिक उपयोगी वस्तु एवं साड़ी वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका डॉक्टर लक्ष्मी गौतम ने जेसीआई कान्हा के अंतर्गत किए जा रहे सेवाभावी कार्यों की जमकर प्रशंसा की। साथ ही भविष्य में भी ऐसे उत्कृष्ट कार्य किए जाने की आशा व्यक्त की। वही संस्था की रिट्स विंग की  चेयरपर्सन पूजा अग्रवाल ने कहा कि जेसीआई कान्हा का लक्ष्य ही मानवता की सेवा है। आज नर सेवा नारायण सेवा के रूप में निराश्रित विधवा एवं गरीब महिलाओं की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नही है। इससे पूर्व रूचि अग्रवाल एवं काजल अग्रवाल द्वारा समाजसेविका डॉक्टर लक्ष्मी गौतम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वही रजनी अग्रवाल एवं मधु अग्रवाल द्वारा कैप्टन अनंतराम का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर चेतना अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, जागृति अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, चेतना अग्रवाल, जागृति अग्रवाल, दीपका अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, हरिदास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल आदि मौजूद रहे.

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। राधाष्टमी मेला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एडीएम प्रशासन और एसपी देहात ने अधीनस्थों के साथ नगर पंचायत सभागार में बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि बरसाना में 15 सितंबर की रात्रि आठ बजे से भारी वाहन और 16 की सुबह से सभी वाहनों का प्रवेश बंद होगा। यह नो एंट्री 17 की रात 10 बजे तक रहेगी। दोनों अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी मेला की तैयारियों को लेकर सुझाव मांगे। इस पर स्थानीय लोगों ने जन्म के लाइव दर्शन और श्रद्धालुओं को जयपुर मंदिर मार्ग से राधारानी मंदिर में प्रवेश तथा दोनों सीढ़ियों से नीचे उतराने की बात कही। स्थानीय लोगों के इस सुझाव को प्रशासन ने उच्चाधिकारियों से बात कर तय करने की बात कही। मेला क्षेत्र में भंडारे कस्बे से बाहर होंगे। गहवरवन कुंड, प्रियाकुंड, बृषभान कुंड में स्नान करने पर भी प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। एडीएम प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 15 सितंबर की रात्रि से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को बेरीकेच्डग के जरिए जाना होगा। पूरे परिक्रमा मार्ग और पार्किंग स्थल पर पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था होगी। एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि सादा वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। मंदिर परिसर में जिले के ही थानों की पुलिस फोर्स तैनात होगी। एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह, सीओ जगदीश कालीरमन, अधिशासी अधिकारी राजेश चैधरी, थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर, मंदिर रिसीवर डा. कृष्णमुरारी गोस्वामी, चिकित्साधिकारी डा. ग्रंथपाल सिंह, मान मंदिर के सचिव सुनील सिंह, जेई संजय सिंह, सह रिसीवर मनमोहन गोस्वामी, पूर्व जेल विजिटर लक्षमण प्रसाद शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि भगवान च्सह, सभासद संजय गोस्वामी, महेश ठाकुर, किशनवीर यादव, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद थे।    

Read More

मथुरा(सुनील शर्मा)। नहर और रजबाहों की सफाई नहीं हुई इसके चलते किसानों के खेतों में पानी भर रहा है हजारों एकड़ फसल डूब गई। किसान परेशान है और अधिकारी जबाव तक देने को तैयार नहीं है। राजीव भवन के सभागार में बुलाई सिंचाई बंधु की बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं तो लोअर खंड आगरा कैनाल के जेई पवन कुमार वार्ष्णेय कोई जवाब न सके। इस पर सिंचाई बंधु अध्यक्ष सुधीर रावत और सीडीओ रामनिवास ने जेई को बैठक से बाहर निकाल दिया। साथ ही एई के न पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए है। नोडल अधिकारी, अधिशासी अभियंता मांट ब्रांच को भी समस्याओं का निस्तारण न करने पर फटकार लगाई गई। वहीं किसानों ने ग्रामीणों के बीच संघर्ष की नींव रखने का एसडीओ पर आरोप भी लगाया है। जिखनगांव ड्रेन को कब्जा मुक्त कराने के मामले में एसडीओ ग्रामीणों में संघर्ष कराने नीति अपना रहे हैं। मोहन सिंह जिखन गांव, नबाव सिंह भूतपुरा ने आरोप लगाया कि मांट ब्रांच की नहरों में पशुघाट न बनाकर पैसा को अफसर डकार गए। अवैध कुलाबों लगाने वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट नहीं कराई जा रही है।  

Read More

मथुरा(केके पाठक)। जेसीआई निकुंज ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हराभारा रखने का संकल्प लिया।  जेसीआई निकुंज के जेसी सप्ताह का शुभारम्भ नंदोत्सव के साथ धूमधाम से हुआ।  मुकंद प्रिया गार्डन बीएसए रोड पर आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण राधाकृष्ण की झांकी, मयूर नृत्य तथा नंदोत्सव की बधईयां रहीं। इससे पहले कार्यक्रम का शुभरम्भ दीप प्रज्वलित कर जेसीआई निकुंज के अध्यक्ष  जेसी अनुपम ने किया।  कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू हुआ और देर रात्रि तक चला। इस दौरान कार्यक्रम में सामिल हुए सभी जेसीज पुरुष नंदबाबा, महिलाएं यशोदा और बच्चे श्रीकृष्ण के परिधानों में सुसज्जित होकर पहुंचे। इससे कार्यक्रम का माहौल ही बदल गया और मुकुंद प्रिया गार्डन गोकल गांव की अनुभूति दे रहा था।  जेसीज महिला सदस्यों ने बधाई गायन गाये और नंदस्वरूप पुरुष सदस्यों ने उपहार लुटाकर अपने आराध्य के जन्मोत्सव का जश्न मनाया। सभी सदस्य सुसज्जित लड्डू गोपाल के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।  दिन में जेसीआई सदस्यों ने लक्ष्मीनगर प्राइमरी स्कूल पर वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण सारस्वत थे। इस दौरान 45 पौधे रोपे गये। इसके बाद गमला सजोओ प्रतियोगिता का आयोजिन किया गया जिसमें सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और पर्यावरण को हराभरा रखने में भरपूर योगदान देने की शपथ ली।  वृक्षारोपण में जेसी माधव, जेसी डा.अनुराग, जेसी महेश गावरी, जेसी अंकुर, जेसी संतोष, जेसी डा.पंकज, जेसी संदीप, जेसी मनीष, जेसी राहुल, जेसी निशी, जेसी बंदना, जेसी नेहा, जेसी दीप्ति,जेसी हेमंत, मीडिया प्रभारी जेसी प्रशांत प्रशांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।    

Read More

मथुरा(केके पाठक)। एससी/एसटी एक्ट के विरोध को लेकर सभा करने गये भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुरजी को आगरा में हिरासत में लिये जाने पर पंडा सभा में आक्रोश है। बुधवार को गोविंद मंदिर क्षेत्र में पंडा सभा ने बैठक की। ताराचंद्र गोस्वामी ने कहा कि भाजपा शासन आज हिटलरशाही पर उतर आया है। किसी भी व्यक्ति को अपनी बात नहीं कहने दी जा रही है। उसकी आवाज को दबाकर आज देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।  पूर्व सभासद गोविंद शर्मा ने कहा कि सवर्ण समाज के स्वाभिमान व अधिकारों का दमन करने वाले इस कानून का विरोध कर रहे लोगों को जबरन पुलिसकेसों में फंसाने के प्रयास किये जा रहे है। यह निंदनीय है।  बैठक मेंं बाबा जनार्दन स्वामी, सुनील गौतम, लोकेश शर्मा, छोटेलाल,  पवन शर्मा, डा. महेंद्र सिंह, गोपाल गौड़, पंकज शर्मा, बाबूलाल सुरेश उपस्थित थे। दूसरी ओर अपनी विदेश यात्रा पर जाने से पूर्व देवकीनंदन ठाकुरजी ने दोपहर 1 बजे उडिया बाबा आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वरूपानंद से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। उन्होंने एससी/एसटी एक्ट का विरोध अखंड इंडिया मिशन के बैनरतले देशभर में किये जाने की बात शंकराचार्य को बताई। उन्होंने कहा कि वह सवर्ण समाज की आवाज को दबने नहीं देंगे। शासन/प्रशासन यदि जबरन उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करेगा तो वह 2 महीने बाद अपना जबाब देंगे। 

Read More

मथुरा(केके पाठक)। आज डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों में होड़ लगी है कि सबसे पहले सेंचुरी कौन बनाएगा।  यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कही। वह अपनी धार्मिक यात्रा पर आए हुए थे। उन्होनें एससी/एसटी एक्ट संशोधन पर कहा कि भारत में संविधान सर्वोपरि है और संसद को कानून बनाने का अधिकार है। कहा कि संसद में सबकी सर्वसम्मति से एक एक्ट पारित हुआ। संसद में उस समय सवर्ण समाज और प्रत्येक पार्टी के लोग थे। जिसको लेकर सभी से सवाल जबाब होना चाहिए और सबसे अधिक भाजपा से पूछा जो हर चुनाव में कहती है कि हम एससी/एसटी एक्ट अत्याचार अधिनियम समाप्त कर देंगे पर आज तक कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज देश में 1977 के आपातकाल जैसे हालात है। तब भी जनता मौन थी और आज भी मौन है। लगता है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में जनता अपना जबाब देगी।  तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि यह इसके  स्वरूप के हम शुुरु से ही विरोध में रहे है और यह सामाजिक बुराई है। इसे दूर होना चाहिए। वहीं रामपथ पर आगे बढऩे की बात पर कहा कि हम सदा से रामपथ पर आगे बढ़ते रहे है। धर्म का दुरुपयोग तो भाजपा करती है। 1400 करोड़ रुपया मंदिर के चंदे का खा गर्ई। वहीं विपक्ष के महागठबंधन पर उनका कहना था कि 28 पार्टियों का महागठबंधन तो असली भाजपा का है। 

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। ललित पुर से दर्शनार्थ आये श्रद्धालुओं का चोरों ने टेंपू में रखा हैंड बैग पार कर दिया। बैग में 2 हजार रुपये , मंगलसूत्र, के अलावा जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने थाना वृन्दावन में दो अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ललित पुर से मोहित पांडे पुत्र स्वरूप पांडे परिवार के साथ वृन्दावन दर्शनार्थ आये थे।  वह टेम्पू में सवार होकर मथुरा जा रहे थे। कि तभी टीवी सैनिटोरियम के समीप अज्ञात चोरों ने टेम्पू में रखा हैंड बैग पार कर दिया। बैग में नकदी डीएल, मंगलसूत्र व जरूरी कागजात रखे थे। घटना को लेकर मोहित पांडे ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इधर पुलिस ने शक के आधार पर टेम्पू चालक को हिरासत में लिया है।

Read More

  वृन्दावन(जहीर आलम)। मथुरा मार्ग स्थित आर के मिशन सेवाश्रम अस्पताल में एक बच्ची लावारिश अवस्था मे बुखार मे तपती हुई मिली। बच्ची की हालत इतनी नाजुक थी कि उसे कई दिन आईसीयू में रखा गया। आठ दिन उपचार के बाद बच्ची के स्वस्थ होने पर समाज सेविका लक्ष्मी गौतम व अस्पताल के कमर्चारी विजय उसे थाने लेकर पहुंचे। जहां कागजी कार्यवाही के बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति भेज दिया गया।  तीर्थ नगरी वृंदावन मे साक्षात भगवान वास है। यहाँ कण कण में भगवान वास करते हैं। इसीलिए यहाँ लोग अपने माता पिता और बच्चों को भगवान भरोशे छोड़कर चले जाते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आठ दिन पूर्व मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित आर के मिशन अस्पताल में देखने को मिला। जहां एक 10 वर्षीय मूक बधिर बच्ची को उसके परिजन भगवान भरोसे छोड़ कर चले गए। बच्ची दर्द से कराहती और बुखार से तप की हुई ब्रैंच पर लेटी हुई पड़ी मिली।  काफी देर लावारिस अवस्था में पड़ी बच्ची को देखकर अस्पताल प्रबंधन ने उसे उपचार शुरू कराया। जिसके बाद बच्ची की सूचना पुलिस व समाजसेविका लक्ष्मी गौतम को दी गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने पूरी सेवा भाव के साथ  बच्ची का उपचार कराया। वही लक्ष्मी गौतम ने भी बच्ची को अपनेपन का एहसास कराया । बुधवार को बच्ची के स्वस्थ होने पर अस्पताल प्रबंधन ने समाजसेविका को सूचना दी। जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारी और समाज सेविका दोनों ही बच्ची को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस कार्रवाई के बाद बच्ची को  बाल कल्याण समिति भेज दिया गया। इस संबंध में अस्पताल कर्मचारी विजय ने बताया कि बच्ची को 8 दिन पूर्व एक वृद्ध बच्ची लावारिश अवस्था मे मिली। सीसीटीवी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति बच्ची को यहाँ छोड़ कर चला गया। वही सेविका लक्ष्मी गौतम ने बताया कि यह बच्ची सुनने और बोलने में पूरी तरह  असमर्थ है। जिसे अब बाल कल्याण समिति भेजा जा रहा है.

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More