BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रुपया और पैट्रोल में लगी होड़ कौन पहले बनाएगा सैंचुरी: दिग्विजय सिंह

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करते कॉग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह मथुरा(केके पाठक)। आज डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों में होड़ लगी है कि सबसे पहले सेंचुरी कौन बनाएगा। 
यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कही। वह अपनी धार्मिक यात्रा पर आए हुए थे। उन्होनें एससी/एसटी एक्ट संशोधन पर कहा कि भारत में संविधान सर्वोपरि है और संसद को कानून बनाने का अधिकार है। कहा कि संसद में सबकी सर्वसम्मति से एक एक्ट पारित हुआ। संसद में उस समय सवर्ण समाज और प्रत्येक पार्टी के लोग थे। जिसको लेकर सभी से सवाल जबाब होना चाहिए और सबसे अधिक भाजपा से पूछा जो हर चुनाव में कहती है कि हम एससी/एसटी एक्ट अत्याचार अधिनियम समाप्त कर देंगे पर आज तक कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज देश में 1977 के आपातकाल जैसे हालात है। तब भी जनता मौन थी और आज भी मौन है। लगता है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में जनता अपना जबाब देगी। 
तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि यह इसके  स्वरूप के हम शुुरु से ही विरोध में रहे है और यह सामाजिक बुराई है। इसे दूर होना चाहिए। वहीं रामपथ पर आगे बढऩे की बात पर कहा कि हम सदा से रामपथ पर आगे बढ़ते रहे है। धर्म का दुरुपयोग तो भाजपा करती है। 1400 करोड़ रुपया मंदिर के चंदे का खा गर्ई। वहीं विपक्ष के महागठबंधन पर उनका कहना था कि 28 पार्टियों का महागठबंधन तो असली भाजपा का है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More