देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। एससी/एसटी एक्ट के विरोध को लेकर सभा करने गये भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुरजी को आगरा में हिरासत में लिये जाने पर पंडा सभा में आक्रोश है। बुधवार को गोविंद मंदिर क्षेत्र में पंडा सभा ने बैठक की। ताराचंद्र गोस्वामी ने कहा कि भाजपा शासन आज हिटलरशाही पर उतर आया है। किसी भी व्यक्ति को अपनी बात नहीं कहने दी जा रही है। उसकी आवाज को दबाकर आज देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। पूर्व सभासद गोविंद शर्मा ने कहा कि सवर्ण समाज के स्वाभिमान व अधिकारों का दमन करने वाले इस कानून का विरोध कर रहे लोगों को जबरन पुलिसकेसों में फंसाने के प्रयास किये जा रहे है। यह निंदनीय है।
बैठक मेंं बाबा जनार्दन स्वामी, सुनील गौतम, लोकेश शर्मा, छोटेलाल, पवन शर्मा, डा. महेंद्र सिंह, गोपाल गौड़, पंकज शर्मा, बाबूलाल सुरेश उपस्थित थे।
दूसरी ओर अपनी विदेश यात्रा पर जाने से पूर्व देवकीनंदन ठाकुरजी ने दोपहर 1 बजे उडिया बाबा आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वरूपानंद से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। उन्होंने एससी/एसटी एक्ट का विरोध अखंड इंडिया मिशन के बैनरतले देशभर में किये जाने की बात शंकराचार्य को बताई। उन्होंने कहा कि वह सवर्ण समाज की आवाज को दबने नहीं देंगे। शासन/प्रशासन यदि जबरन उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करेगा तो वह 2 महीने बाद अपना जबाब देंगे।













Related Items
ब्रज भगवान की लीला स्थली, इसे स्वच्छ रखने वाले नगर सेवक वंदनीयः देवकीनंदन
केदारनाथ में स्थापित होगी आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा, सेना के हेलीकॉप्टर से लाई जायेगी प्रतिमा
शवों को नदियों में बहाना गलत, हिंदू धर्म में दाह संस्कार जरूरीः देवकीनंदन महाराज