BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

ब्रज भगवान की लीला स्थली, इसे स्वच्छ रखने वाले नगर सेवक वंदनीयः देवकीनंदन

मथुरा। विश्व शांति सेवा चौरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में अन्नदान कार्यक्रम में स्वच्छता कमिर्यों को राशन सामग्री वितरित की गयी । प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज, निगम मेयर मुकेश आर्यबंधु, पूर्व वृन्दावन नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम आदि ने नगर सेवकों को राशन किट प्रदान कीं । इससे पूर्व तालियाँ बजाकर नगर सेवकों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।


मंगलवार को गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में संस्था ने मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के महिला-पुरूष सफाई कर्मियों का कोरोना काल में भी की गयीं निरन्तर सेवाओं के लिये आभार व्यक्त किया । संस्थाध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा ब्रज प्रिया प्रियतम की लीला स्थली है, इसे स्वच्छ रखने वाले नगर सेवक वंदनीय हैं । इनके बीच अन्नदान सेवा करके हम स्वंय को सौभाग्यशाली मानते हैं ।


मथुरा-वृन्दावन नगर निगम मेयर मुकेश आर्यबंधु ने कहा कि कठिन समय में निर्धनवर्ग के सहयोग के लिये ऐसे कार्य सराहनीय हैं। मुकेश गौतम ने कहा कि स्वच्छ ब्रज सभी की चाहत है। इसे सुन्दर बनाने वाले सभी प्रकल्प और सेवायें महत्वपूर्ण हैं। विश्व शांति सेवा चौरीटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा ने सभी को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित किया । उन्होने बताया कि संस्था द्वारा 24 जून से अब तक ब्रज के हजारों जरूरतमंद परिवारों तक सूखा राशन सामग्री पहुॅंचाई गयी है। इस अवसर पर उमेश चन्द्र शास्त्री, विष्णु शर्मा, जगदीश वर्मा, निगम स्वच्छता निरिक्षक, सफाई नायक आदि उपस्थित रहे ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More