देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। जेसी सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को जेसीआई कान्हा की महिला विंग द्वारा पानी घाट स्थित मैत्री महिला आश्रय सदन में विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को खाद्य सामग्री एवं वस्त्र वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था की रिटस विंग चेयरपर्सन पूजा अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी गौतम के साथ अन्य महिलाओं ने निराश्रित महिलाओं को दैनिक उपयोगी वस्तु एवं साड़ी वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका डॉक्टर लक्ष्मी गौतम ने जेसीआई कान्हा के अंतर्गत किए जा रहे सेवाभावी कार्यों की जमकर प्रशंसा की। साथ ही भविष्य में भी ऐसे उत्कृष्ट कार्य किए जाने की आशा व्यक्त की। वही संस्था की रिट्स विंग की चेयरपर्सन पूजा अग्रवाल ने कहा कि जेसीआई कान्हा का लक्ष्य ही मानवता की सेवा है। आज नर सेवा नारायण सेवा के रूप में निराश्रित विधवा एवं गरीब महिलाओं की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नही है।इससे पूर्व रूचि अग्रवाल एवं काजल अग्रवाल द्वारा समाजसेविका डॉक्टर लक्ष्मी गौतम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वही रजनी अग्रवाल एवं मधु अग्रवाल द्वारा कैप्टन अनंतराम का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर चेतना अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, जागृति अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, चेतना अग्रवाल, जागृति अग्रवाल, दीपका अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, हरिदास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल आदि मौजूद रहे.













Related Items
जीवन को रोशन करना: जब वृंदावन की विधवा माताओं के जीवन में लौटी दीपावली की रौशनी
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
दिल्ली के रिसॉर्ट में उज्बेक महिला और भारतीय पुरुष का अर्धनग्न शव मिला