देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। ललित पुर से दर्शनार्थ आये श्रद्धालुओं का चोरों ने टेंपू में रखा हैंड बैग पार कर दिया। बैग में 2 हजार रुपये , मंगलसूत्र, के अलावा जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने थाना वृन्दावन में दो अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ललित पुर से मोहित पांडे पुत्र स्वरूप पांडे परिवार के साथ वृन्दावन दर्शनार्थ आये थे। वह टेम्पू में सवार होकर मथुरा जा रहे थे। कि तभी टीवी सैनिटोरियम के समीप अज्ञात चोरों ने टेम्पू में रखा हैंड बैग पार कर दिया। बैग में नकदी डीएल, मंगलसूत्र व जरूरी कागजात रखे थे। घटना को लेकर मोहित पांडे ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इधर पुलिस ने शक के आधार पर टेम्पू चालक को हिरासत में लिया है।













Related Items
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
दिल्ली में नहीं थम रहा वायु प्रदूषण, 361 दर्ज किया गया औसत एक्यूआई