देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। राधाष्टमी मेला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एडीएम प्रशासन और एसपी देहात ने अधीनस्थों के साथ नगर पंचायत सभागार में बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि बरसाना में 15 सितंबर की रात्रि आठ बजे से भारी वाहन और 16 की सुबह से सभी वाहनों का प्रवेश बंद होगा। यह नो एंट्री 17 की रात 10 बजे तक रहेगी।
दोनों अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी मेला की तैयारियों को लेकर सुझाव मांगे। इस पर स्थानीय लोगों ने जन्म के लाइव दर्शन और श्रद्धालुओं को जयपुर मंदिर मार्ग से राधारानी मंदिर में प्रवेश तथा दोनों सीढ़ियों से नीचे उतराने की बात कही। स्थानीय लोगों के इस सुझाव को प्रशासन ने उच्चाधिकारियों से बात कर तय करने की बात कही। मेला क्षेत्र में भंडारे कस्बे से बाहर होंगे। गहवरवन कुंड, प्रियाकुंड, बृषभान कुंड में स्नान करने पर भी प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है।
एडीएम प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 15 सितंबर की रात्रि से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को बेरीकेच्डग के जरिए जाना होगा। पूरे परिक्रमा मार्ग और पार्किंग स्थल पर पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था होगी। एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि सादा वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। मंदिर परिसर में जिले के ही थानों की पुलिस फोर्स तैनात होगी। एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह, सीओ जगदीश कालीरमन, अधिशासी अधिकारी राजेश चैधरी, थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर, मंदिर रिसीवर डा. कृष्णमुरारी गोस्वामी, चिकित्साधिकारी डा. ग्रंथपाल सिंह, मान मंदिर के सचिव सुनील सिंह, जेई संजय सिंह, सह रिसीवर मनमोहन गोस्वामी, पूर्व जेल विजिटर लक्षमण प्रसाद शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि भगवान च्सह, सभासद संजय गोस्वामी, महेश ठाकुर, किशनवीर यादव, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद थे।













Related Items
जम्मू कश्मीर के चेरवान कंगन इलाके में फटा बादल, श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद
राधाकुंड : वृद्ध माताओं ने खेली आराध्य संग होली
नोएल डेविड का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ प्रसिद्ध कृष्णा बने हीरो