देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। जेसीआई निकुंज ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हराभारा रखने का संकल्प लिया। जेसीआई निकुंज के जेसी सप्ताह का शुभारम्भ नंदोत्सव के साथ धूमधाम से हुआ। मुकंद प्रिया गार्डन बीएसए रोड पर आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण राधाकृष्ण की झांकी, मयूर नृत्य तथा नंदोत्सव की बधईयां रहीं। इससे पहले कार्यक्रम का शुभरम्भ दीप प्रज्वलित कर जेसीआई निकुंज के अध्यक्ष जेसी अनुपम ने किया।
कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू हुआ और देर रात्रि तक चला। इस दौरान कार्यक्रम में सामिल हुए सभी जेसीज पुरुष नंदबाबा, महिलाएं यशोदा और बच्चे श्रीकृष्ण के परिधानों में सुसज्जित होकर पहुंचे। इससे कार्यक्रम का माहौल ही बदल गया और मुकुंद प्रिया गार्डन गोकल गांव की अनुभूति दे रहा था।
जेसीज महिला सदस्यों ने बधाई गायन गाये और नंदस्वरूप पुरुष सदस्यों ने उपहार लुटाकर अपने आराध्य के जन्मोत्सव का जश्न मनाया। सभी सदस्य सुसज्जित लड्डू गोपाल के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।
दिन में जेसीआई सदस्यों ने लक्ष्मीनगर प्राइमरी स्कूल पर वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण सारस्वत थे। इस दौरान 45 पौधे रोपे गये। इसके बाद गमला सजोओ प्रतियोगिता का आयोजिन किया गया जिसमें सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और पर्यावरण को हराभरा रखने में भरपूर योगदान देने की शपथ ली।
वृक्षारोपण में जेसी माधव, जेसी डा.अनुराग, जेसी महेश गावरी, जेसी अंकुर, जेसी संतोष, जेसी डा.पंकज, जेसी संदीप, जेसी मनीष, जेसी राहुल, जेसी निशी, जेसी बंदना, जेसी नेहा, जेसी दीप्ति,जेसी हेमंत, मीडिया प्रभारी जेसी प्रशांत प्रशांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज