BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उत्तराखंड की राज्यपाल पहुंची नीब करोरी आश्रम

उत्तराखंड की राज्यपाल पहुंची नीब करोरी आश्रम वृन्दावन(जहीर आलम)। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य गुरुवार को तीर्थ नगरी वृन्दावन पहुंची। परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीब करोरी आश्रम पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आश्रम में बाबा की देहरी पर मत्था टेक आशीवार्द लिया। गौरतलब है कि उत्तराखंड की राज्यपाल बनने के बाद महामहिम बेबी रानी मौर्य  प्रथम बार श्री धाम वृन्दावन आयी। वह दिल्ली से लौटते वक्त शाम करीब 6:15 बजे आश्रम पहुंची। आश्रम पहुंची श्रीमती मौर्य का आश्रम प्रबन्धतंत्र द्वारा माल्यार्पण व पटुका ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। वही उनके सम्मान में जवांनो द्वारा सलामी देकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सर्बप्रथम उन्होंने आश्रम परिसर में हनुमत लला के  दर्शन किये। वही  आश्रम परिसर में स्थित महाराज श्री के समाधि स्थल पर पहुचकर उनके चित्रपट पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद ग्रहण किया।  उनके आगमन से पूर्व प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। परिक्रमा मार्ग में भारी पुलिसबल मौजूद रहा। वही आश्रम परिसर में भी आने जाने वालो के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी। महामहिम के आगमन से लेकर जाने तक कुछ समय के लिए परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध रहा। आश्रम में बाबा का आशीर्वाद ग्रहण कर कुछ देर उपरान्त महामहिम अपने काफिले के साथ  आगरा के लिए रवाना हो गयी। इससे पूर्व पार्षद राधा कृष्ण पाठक, राशिक बल्लभ नागार्च आदि ने उनसे मुलाकात कर जोरदार अभिनंदन किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More