देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर की गिरफ्तारी के विरोध में तीर्थ पुरोहित पंडा समाज में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर आज तीर्थ पुरोहित पांडा समाज ने प्रदर्शन किया।चुंगी चौराहा के समीप है छै भाई कार्यालय पर तीर्थ पुरोहित पंडा समाज ने रालोद महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई एवं भागवत प्रवक्ता देवकी नंदन ठाकुर की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त कर मोदी सरकार को घेरा। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने मोदी सरकार को हिटलर की संज्ञा देते हुए प्रशासन के कृत्य की तीखी आलोचना की। तारा चंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा शासन में आज हिटलरशाही तानाशाही अपने चरम पर है लोकतंत्र में सब की सब को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन प्रशासन के द्वारा अंग्रेजों के शासन की तरह लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर भी मोदी सरकार को घेरा कहा कि गरीब मजदूर किसान सहित व्यापारी आज महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी से त्रस्त है। लेकिन सरकार इस पर कदम उठाने की बजाय अनर्गल फैसले ले रही है। उन्होंने सरकार के इस कदम को विनाश काले विपरीत बुद्धि की बात कह कर ईश्वर से उन्हें सद्बुद्धि देने की कामना कीपूर्व सभासद गोविंद शर्मा एवं पूर्व सभासद छोटे शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में तानाशाही का जीता जागता सबूत उदाहरण आगरा में देवकीनंदन ठाकुर को गिरफ्तार कर किया यह शर्मनाक बात और निंदनीय है हम सभी इसकी निंदा करते हैं इस अवसर पर संत चौकी नाथ लोकेश शर्मा छोटेलाल जनार्दन स्वामी पवन शर्मा सुरेश घाट वाला अर्जुन शर्मा सोनू चौधरी अंकुर ठाकुर साजिद खान असलम वसीम खान गोपालगढ़ पंकज शर्मा गुड्डू लवानिया निरंजन शास्त्री सत्येंद्र गौतम महेश चौधरी पहाड़ी बाबू सुरीर घाट वाले आदि मौजूद रहे.













Related Items
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
तमिल ब्लॉकबस्टर अरनमनई का होगा 24 मई को हिन्दी में होगा प्रदर्शन
स्वाति मालीवाल मामला: भाजपा की कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा