देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। जेसी सप्ताह के अंतर्गत पाँचवे दिन कुष्ठ आश्रम में दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया गया। गुरुवार को नर सेवा नारायण सेवा के रूप में चैतन्य विहार स्थित कुष्ठ आश्रम में दर्जनों रोगियों को भोजन प्रसाद एवं दक्षिणा देकर उनके उदास जीवन मे खुसी देने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम संयोजक जेसी ललित शर्मा व हरिदास अग्रवाल , आशीष अग्रवाल के द्वारा कुष्ठ आश्रम में महिला व पुरुषों को भोजन कराया गया । सप्ताह संयोजक जेसी गिरधर अग्रवाल सचिव जेसी आशीष अग्रवाल एबं जेसी एफ एम हरिदास अग्रवाल ने कहा कि जेसी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा भावी कार्य किये जाते है। लेकिन दरिद्र नारायम सेवा से बड़ा पुण्य कार्य कोई नही है। मानवता से बड़ा धर्म कोई नही है । मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इसके पश्चात जेसी कान्हा के पदाधिकारियों द्वारा आश्रम के संचालक का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर हरिदास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, जवाहर अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, पार्षद रसिक वल्लभ नागार्च, पंकज अरोड़ा, हेमंत भारती, कन्हैया अग्रवाल , विवेक अग्रवाल, मनोज सर्राफ, मोहित अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अतुल गोयल, आदि मौजूद रहे.













Related Items
जया एकादशी : नारायण की कृप्रा प्राप्ति का उत्तम दिन, नोट कर लें भद्रा और राहुकाल
जब ‘सेवा’ के नाम पर सत्ता की भूख पलने लगी
पीएम मोदी ने आरएसएस के संस्थापकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, कहा, 'हमें राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है'