BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन(जहीर आलम)। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर राधाकांत मंदिर में श्री गणेश महोत्सव का आयोजन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य किया जा रहा है । प. नरोत्तम लाल सेवा संस्थान के तत्वाधान में एवं आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के आचार्यत्व में 24 ब्राह्मणों के द्वारा विविध अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य किये जा रहे हैं। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ ये अनुष्ठान का सिलसिला निरंतर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। आचार्य पंडित विष्णु कांत शास्त्री ने बताया कि मानव कल्याण मात्र को यह अनुष्ठान किये जा रहे हैं। जिसमे 11 दिन तक भगवान का विशेष पूजन अर्चन किया जाता है। साथ ही पुष्प पुरवा पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। 24 ब्राह्मणों के द्वारा किये जा रहे अनुष्ठान में प्रत्येक ब्राह्मण के द्वारा 111 लड्डुओं से गणेश जी की अर्चना कि जाति है। कुल मिलाकर प्रतिदिन 1600 लड्डू भगवान गणेश को चढ़ाए जाते हैं। इन लड्डुओं का उपयोग विभिन्न विद्यालय आदि में।किया जाता है। इस अवसर आचार्य मृदुलकान्त शाश्त्री, दीप नारायण त्रिपाठी, कन्हैया मिश्र, मोहन सोनी, संजय नागार्च, सुदामा, नरोत्तम, प्रमोद, गौरव, गोविंद मिश्रा, सीताराम, रमाकांत, अवध, रामकुमार दीक्षित, अवधेश संगणेश, महेश गौतम , विजय गौतम, सुमित तिवारी, आदि मौजूद रहे.

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। वृंदावन में पार्किंग के नाम पर ठेकेदारों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। कानून को ताक पर रख डंडे के बल पर जबरन वाहन चालकों के अवैध वसूली का खेल जारी है।  ताजा मामला आज सुबह का है जब हरिनिकुंज चौराहा पर राहुल नामक ठेकेदार के गुर्गे ने टेम्पू कंडक्टर के साथ मारपीट कर डाली। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। दरअसल छटीकरा निवासी गोलू पुत्र केदारी आज सुबह टेम्पू छटीकरा से लेकर वृन्दावन हरिनिकुंज पर आया था। ठेकेदार के गुर्गे ने पार्किंग के नाम पर पैसे मांगे। गोलू ने सुबह के वक्त का हवाला देकर पैसे बाद में देने को कहा लेकिन ठेकेदार के गुर्गे के सर पर तो गुंडागर्दी का भूत सवार था। सो कर डाली गरीब के साथ मारपीट।  बीच चौराहे पर हुई मारपीट से लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 100 न पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को थाने ले आयी। गौरतल है कि ठेकेदारों की गुंडागर्दी का यह कोई पहला मामला नही है । इससे पहले भी वाहन चालक व ई-रिक्शा चालक इनकी गुंडई का शिकार होते रहे हैं। पूर्व में शिकायत पर बाँके बिहारी चौकी प्रभारी प्रेम नारायण शर्मा ने कार्यवाही करते हुए बीती 7 सितम्बर को अवैध वसूली करते 4 युवको को जेल भेजा था। लेकिन उक्त युवक फिर से उसी काम मे जुट गये । इन युवकों को पुलिस कार्यवाही का कोई असर नही है। इधर परिचालक के साथ मारपीट से टेम्पू चालको में रोष फैल गया। दर्जनों टेम्पू चालक थाने पहुंच गए। और ठेकेदारों की गुंडा गर्दी की दास्तान पुलिस को बताने लगे। इतना ही नही घटना से आक्रोशित टेम्पू चालको ने कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा काटा , ठेकेदार राजू यादव के विरुद्ध नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। इस संबंध में टेम्पू चालको ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। वही पीड़ित परिचालक गोलू ने घटना को लेकर नामजदों के विरुद्ध तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन अब देखना होगा की पुलिस इन अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध क्या कार्यवाही करती है। प्रदर्शन करने वालो में हरी सैनी, ओमप्रकाश, नारायण बघेल, अमन, अतर सिंह, सोनू, रवि कुमार छोटू जाटव, राकेश आदि थे.

Read More

  वृन्दावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृंदावन में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। वाहन चोर वारदात को अंजाम देकर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। एक नही दो नही तीन वाहन चोरी की घटनाओं से मंदिरो की नगरी दहल गयी जिनमे एक चार पहिया वाहन भी शामिल है। चोरो ने जहां लगातार घटनाओ को अंजाम देकर हड़कंप मच दिया है वही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिये है। बात यहीं नही रुकती, वाहन चोरो का शिकार हुए पीड़ितों को अब एफआईआर दर्ज कराने में भी मसक्कत करनी पड़ रही है। जांच के नाम पर थाने और चौकियों के बीच फुटबॉल बने वाहन स्वामी अब अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस की मानमुनव्वल करने में जुटे हैं कि शायद उनकी एफआईआर दर्ज हो जाये। हम आपको बताते चलेंकि चोरी की पहली घटना है 11 सितम्बर की है। जब कैलाश नगर निवासी टीकम शर्मा बीती 11 सितम्बर को रात्रि 9 बजे मदन मोहन मंदिर के समीप राधा केलीकुंज पर अपनी बाइक हीरो डीलक्स यूपी 85 - B L -1821 को खड़ी कर आश्रम में अंदर गए। और जब बाहर आये तो बाइक नही मिली। दूसरी  घटना है 15 सितम्बर की। दरअसल गोपालगढ़ निवासी राजपाल रात्रि करीब 9:30 बजे अपने मित्र देवेश ठाकुर के तेहरा मार्ग स्थित  आवास के  बाहर अपनी बाइक सीटी 100 यूपी-85- BE- 4707 को खड़ी कर घर के अंदर गए। कुछ देर बाद बाहर आये तो बाइक गायब मिली । दोनो ही मामलों में अभी तक एफआईआर दर्ज नही हो सकी  है।    तीसरी घटना हरियाणा के पानीपत की जसवीर कॉलोनी निवासी अमित के साथ घटी। वह अपने मित्रों के साथ राधा अष्टमी पर्व पर वृन्दावन आए थे । और आनंद वाटिका के समीप श्याम श्री आश्रम में रुके थे। पीड़ित ने 18 सितम्बर की रात को अपनी मारुति सुजुकी कार ईको DL- 5CP- 9123 को आश्रम के बाहर पार्क किया था। सुबह  6 बजे जब कार गायब देखी तो पैरों तले जमीन खिसक गयी। पीड़ित ने घटना की सूचना 100 न पर भी। पीड़ित के अनुसार कार में डीएल, आधार कार्ड, चैक बुक, सहिय अन्य दस्तावेज व 18000 रु नकद रखे थे। घटना को लेकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। अब देखना होगा आखिर कब इन पीड़ितों की एफआईआर दर्ज हो पाती है। फिलहाल पुलिस तीनो ही मामलों में जांच की बात कह रही है.      

Read More

सौंख (अनिल कुमार) । श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार शाम को मन्दिर के समीप गोवर्धन ड्रेन मे कस्बा के उत्साही भक्तों ने बुद्वि और चातुर्य के देव श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष छप्पनभोग सजायें। और दीपदान व भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन संध्या के गीतों पर भक्त पूरी रात थिरके। श्रद्धालुओं नें छप्पन भोग के दर्शन किये। कस्बा के गोवर्धन-सौंख रोड स्थित गणेश वाटिका से सोमवार की देर शाम को मन्दिर के समीप गोवर्धन ड्रेन में पानी पर श्रीगणेश जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष छप्पनभोग व फूलबंगला सजाया गया। इस दौरान मन्दिर कमेटी व गणमान्य लोगों ने दीपदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मन्दिर प्रांगण में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गणेश उत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम के मन्दिर मंहत बाबा जानकीदास मार्ग दर्शक रहे। भक्ति से सराबोर नजर आये और भजनों की धुन पर जमकर थिरके। मन्दिर परिसर में राम भक्त हनुमान मन्दिर में भी फूलबंगला सजाया गया। श्रीगणेश जी की कस्बावासियों ने पूजा अर्चना की ।  

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। संस्कार भारती के बैनरतले स्व. मदनमोहन बजाज की पावन स्मृति में श्रीराधाकृष्ण युगल स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को बिहारघाट स्थित निंबार्क जूनियर हाईस्कूल में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा से उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरिबोल बाबा ने कहा कि बचपन में मिले संस्कारों से हमारा जीवन अच्छा बनता है। हमारे विचार व आचरण ही हमको अच्छा बनाते हैं। ब्रजप्रांत के मंत्री संगठन उमाकांत शर्मा ने कहा कि संस्था कला के माध्यम से ही नई पीढ़ी को संस्कारित कर कलाकार के रूप में उसका निर्माण करती है। भगवान कृष्ण ने अपनी कलाओं के माध्यम से ही संपूर्ण संसार को संदेश दिया था, उन्हीं कलाओं को जीवंतता प्रदान करना संस्था का उद्देश्य है। फूलडोल बिहारीदास महाराज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संस्कृति का ज्ञान सभी को सहजता से हो जाता है। इससे पूर्व दो वर्गों में संपन्न हुई प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में शिवा व आकृति ने प्रथम, प्रेम व मदालसा द्वितीय तथा शिवानंद व ऐश्वर्या तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में अदम्य चतुर्वेदी व वर्तिका उपाध्याय ने प्रथम, दीपिका व भरत द्वितीय एवं दिनेश व आरती और आभा व अंशराज ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका परमानंद गुप्ता, केएम अग्रवाल तथा लावण्या सुहासिनीर पांडे ने निभाई। इस अवसर पर मोहनलाल मोही, ब्रजकिशोर त्रिपाठी, हरिवंश खंडेलवाल, पुलिनबिहारी गौतम, आनंद द्विवेदी, अनिल गोस्वामी, दिनेश वाली, केशवदेव उपाध्याय, प्रदीप पांडे, रामनिवास सर्राफ, राहुल पटेल, राकेश पांडे, रवि अग्रवाल, कृष्णमुरारी अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, जुगलकिशोर शर्मा, विश्वनाथ गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Read More

  मथुरा(सुनील शर्मा) । भाद्रमास शुक्लपक्ष की छटी को ब्रज के राजा और भगवान श्रीकृष्ण के जेष्ठभ्रता शेषनाग अवतार बलदाऊ के जन्मोत्सव की खुमारी में ब्रजवासी झेम उठे। भगवान बलभद्र के जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम बल्देव के दाऊजी मंदिर में आयोजित हुआ। ब्रज के सभी मठ-मंदिरों में बलदाऊ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।  बल्देव के दाऊजी मंदिर में 11 दिवसीय बल्देव छट का आयोजन हुआ। भाद्रमास की शुक्लपक्ष की छटी को 11 बजे भगवान बलभद्र का जन्म हुआ और मंदिरों में दोपहर 12 भगवान का अभिषक किया गया। इससे पहले भगवान बलभद्र की लीलाओं का मंचन मंदिर में किया गया। भगवान बलभद्र मल्लविद्या के लिए जाने जाते हैं। दधिकांधा और नारियल की बरसात जन्मोत्सव का मुख्यआकर्षण बने रहे। भगवान बलभद्र बल के देवता माने जाते हैं। मंदरि के पुजारियों ने भक्तों पर दधिकांधा की बरसात के बीच नारियालों की ऐसी लूट मचाई कि मंदिर प्रांगण में नारियल लूट ने के लिए युवक इस कदर जूझे कि पूरा मंदिर प्रांगण मल्लदुद्ध के मैदान में परिवर्तित हो गया। इस अनूठे नयनाभिराम दृश्य को टकटकी लगाये मंत्र मुग्ध होकर भक्ता निहारते रहे। शाम को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले पदमश्री से सम्मानित कलाकार गीतांजलि ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दधिकांधा के कार्यक्रम के बीच प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहे।    जगह-जगह जुटे वायगीर शेषनाग अवतार भगवान बलभद्र का जन्मोत्सव वायगीरों के लिए खास अवसर होता है, पानीगांव, अकोश आदि गांवों में वायगीरों के मेला में काल सर्प दोष के निवारण के लिए अनुष्ठा किये गये । इसके अलावा विषवेल, कुंठवेल, सर्प दंश के इलाज किये गये।     

Read More

मथुरा(ब्यूरो)। बृषभानु दुलारी राधारानी की सबसे प्रिय व प्रधान सखी ललिता का जन्मोत्सव राधाष्टमी से दो दिन पहले शनिवार को पारंपरिक ढंग से मनाया गया। इस मौके पर उनका निज ऊंचा गांव राधारानी और ललिता सखी के जयकारों से गूंज उठा। मथुरा जिले में बरसाना के ऊंचागाव में ललिता अटोर नामक पहाड़ी पर बने भव्य ललिता मंदिर में दोपहर 12 बजे उनका जन्म अभिषेक कराकर 5246 वा जन्मोत्सव मनाया गया। सेवायत ब्रजाचार्य पीठ के पीठाधीश्वर गोस्वामी उपेंद्र नारायण भट्ट, ललिता पीठ के पीठाधीश्वर गोस्वामी कृष्णनंद तैलंग, ब्रजाचार्य पीठ के प्रवक्ता घनश्याम राज भट्ट, सर्वेश भट्ट, रोहित भट्ट, अरूण भट्ट आदि ने ललिता सखी के श्रीविग्रह को घी, दूध, दही, शहद, बूरा, केसर, जटामसी, चंदन चूरा, नागरमोथा, अगर- तगर, पंच मेवा, गुलाब जल, इत्र, गो घृत आदि के पंचामृत से अभिषेक कराया। इस दौरान मंदिर में घटा-घड़ियाल बजते रहे और चहुंओर ललिता व राधारानी के जयकारों से वातावरण गूंज रहा था। अभिषेक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हूजूम उमड़ पड़ा। अनुराग सखी ने ललिता सखी के जन्मोत्सव पर बधाई गायन व गुर्जर समुदाय की महिलाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। कौन थीं ललिता सखी ललिता को कान्हा और राधा के अंतरमन के भाव और गति को समझने वाली बताया गया है। उन्हें कई कलाओं का मर्मज्ञ भी बताया गया है। ललिता के रूप, स्वभाव और गुणों का उल्लेख ब्रजाचार्य श्रील नारायण भट्ट और गौड़िय आचार्य रूप गोस्वामी ने किया है। बरसाना में लाड़िलीजी के प्राकट्यकर्ता श्रील नारायण भट्ट ललिता तो राधा को दो दिन बड़ी बताते हैं। वहीं रूप गोस्वामी उन्हें 27 दिन बड़ा बताते हैं। दोनों आचार्यों के मुताबिक वह राधा-कृष्ण के बीच में प्रेम जगाने वाली प्रेमाचार्य हैं। ललिता का मूल नाम अनुराधा है। ललिता का स्वभाव वाम प्रखरा है, वाम प्रखरा का मतलब सीघे को उल्टा करना और उल्टे को सीधा करना। ललिताजी की स्तुति में रूप गोस्वामी की ओर से रचित ललिताष्टक में वर्णन है। राधा को कृष्ण से मिलने के लिए नीली और केसरिया साड़ी पहनाती है और स्वयं मयूरपंखी पोशाक धारण करती है। ललिता की माता का नाम सादनी और पिता का नाम विशोक हैं। स्वकिया भक्ति में पति का नाम गोपनीय रखा जाता है। परकिया भाव में ललिता के पति काक नाम भैरव गोप है, जो गोवर्धन गोप के सखा थे।   अकबर के शासन काल का है मंदिर ऊंचागाव स्थित ललिता अटा अटोर नामक पहाड़ी पर बने भव्य अकबर कालीन इस मन्दिर का निर्माण अकबर के राजस्व मंत्री टोडरमल ने श्रीलनारायण भट्ट के आदेश से कराया था। आज से 563 वर्ष पहले श्रील नारायण भट्ट तमिलनाडु के मुद्राईपतनम से आये थे। उन्होंने ही ललिता जी की दिव्य प्रतिमा को प्राकट्य किया था। इस बार ललिता जी का 5246वा जन्मोत्सव तथा 565 वां प्राकट्योत्सव मनाया जा रहा है।    

Read More

मथुरा(सुनील शर्मा)। आज किसी एक दल में हिम्मत नहीं है कि वह केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना कर सके। उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति है कोई एक दल मुख्यमंत्री योगी का सामना करने की स्थिति में नहीं है।   प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने चुनौती के साथ कहाकि सब मिल कर भी परास्त होंगे।  दिेनेश शर्मा शनिवार को मथुरा में दो निजी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आये हुए थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहाकि मोदी का नारा है कि सब का साथ सबका विकास  मोदी को जितना प्यार हिंदुओं से उतना ही मुसलमानों से भी है। मोदी अगर दुबई गये थे तो वहां मंदिर भी बनवा कर आये थे। हमारा प्रयास है कि वाराणसी की तर्ज पर ही मथुरा वृंदावन के यमुना घाटों का पुनरुद्धान हो सके।  मथुरा के धार्मिक स्थलों का समग्र विकास हो सके इसके लिए भी काम किया जा रहा है।  उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मथुरा में हर विषय पर अपनी बेवॉक राय रखी। उन्होंने शिक्षा में सुधार के लिए सरकारी प्रयासों को गिनाया तो एससीएसटी एक्ट पर बोले न सर्वण का उत्पीड़न होने देंगे और न ही कोई दबंग दलितों को परेशान कर सकेगा। चंद्रशेखर रावण की रिहाई पर कहा कानून अपनी गति से काम कर रहा है। उपमुख्यमंत्री कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को आधार से लिंक कर दिया गया है। सऊदी अरब, दुबई, नेपाल सहित अन्य देश के विभिन्न प्रातों के छात्र यहा साल्वरों के माध्यम से परीक्षा देते थे, हमारी सरकार ने इन पर रोक लगाई है। अलीगढ़ के अतरौलिया बोर्ड पर भी अंकुश लगा है और नकल के टेंडर समाप्त होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवा बेरोजगारों को शिक्षकों की स्थाई नौकरी प्रदान करेगी। जब तक कालेजों में शिक्षकों की नियुक्तिया नहीं हो जाती हैं तब तक रिटायर्ड शिक्षकों का पूल बनाकर कालेजों में अध्यापन कार्य सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं। 5500 वित्त पोषित कालेजों में से 99 फीसद में स्थाई प्रधानाचार्य नियुक्त कर दिए गए हैं और इसी प्रकार सभी कालेजों में विज्ञान और गणित के अध्यापकों की नियुक्तिया कर शिक्षकों को सातवा वेतनमान दिया गया है।   वर्षों पुरानी शिक्षकों की मांग पूरी की उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्षो से चली आ रही शिक्षकों की मांग को मानते हुए प्रदेश में 904 शिक्षकों का विनियमितिकरण कराया। सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा कक्ष में दो कैमरे, वायस रिकार्डर सहित जीपीएस सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। जहा पढ़ाई नहीं होती और स्कूल केवल बरात घर बने हुए हैं उन्हें चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ने बताया कि पिछली सरकार ने जहां पांच साल में केवल 48 स्कूलों को मान्यता दी, हमारी सरकार ने एक साल में ही 205 कालेजों को मान्यता प्रदान की है। प्रदेश में 166 दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल और 42 अल्पसंख्यक स्कूल खोले गए हैं। 50 कालेज अंतिम प्रक्रिया में हैं और 93 नए डिग्री व माध्यमिक स्कूल खोलने का निर्णय विचाराधीन है। विवि में दीनदयाल शोध संस्थान खोलने को कहा गया है। लखनऊ विवि में भाउराव देवरस शोध संस्थान खोला गया है, जबकि अटलजी के नाम पर शोध संस्थान खोलने पर विचार चल रहा है। उन्होंने मथुरा में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले को विसंगति करार देते हुए कहा कि मामले की जाच चल रही है। मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। भीम आर्मी के चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई पर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। भाजपा ने कभी कानून के मामले में हस्तक्षेप नहीं किया।   छोटे राजनीतिक दल जाति के नाम पर बंटवारे की बात करते हैं एससी-एसटी एक्ट पर डिप्टी सीएम ने कहा कि छोटे-छोटे राजनीतिक दल जाति एवं संप्रदाय के नाम पर बंटवारे की बात करते हैं जबकि भाजपा सबका साथ-सबका विकास का नारा देती है। विपक्षी पार्टिया वोटों का विभाजन करने के लिए लोस चुनाव तक पीएम मोदी को बदनाम करने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सवर्ण या दलित किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।    

Read More

मथुरा(ब्यूरो)। कान्हा की नगरी में शिक्षा जैसे पवित्र व्यवसाय पर कालिख पोतले वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शिक्षक भर्र्ती फर्जीवाड़े का मामला अभी थमा नहीं है, एक और प्रधानाध्यापक 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंंस टीम ने रंगेहाथों दबोचा है। गांव नगला नत्था के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक नवीन अग्रवाल ने पीटीसी के नाम पर बीटीसी प्रशिक्षु से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बीटीसी प्रशिक्षु ने इसकी शिकायत विजीलेंस मे कर दी । इसके बाद विजिलेंस आगरा की टीम शिक्षक को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार करने के लिए शनिवार मांट पहुंची। प्लान के अनुसार प्रशिक्षु ने 10 हजार रुपए दिए। इस दौरान विजिलेंस टीम ने शिक्षक को रंगेहाथ पकड़ लिया। विजिलेंस टीम के सीओ कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। टीम आरोपी शिक्षक को थाना मांट लेकर आई है। यहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Read More

मथुरा(सुनील शर्मा)। श्रीधाम बरसाना अपनी आराध्य राधारानी के आगमन और स्वागत के लिए सज गया है। लाड़ली महल को जाने के सभी मार्गों से लेकर नगर के सभी मंदिरों एवं आश्रमों को भव्य सजाया गया है। मन्दिरों में मंगल बधाई गायी जा रही है। 17 सितम्बर को वृषभान दुलारी किशोरी के धराधाम पर आगमन दिवस से पूर्व ही श्रीजी के महल से लेकर आने जाने के सभी रास्तों को भव्य विद्युत सजावट से सजाया गया है। वहीं अपनी लाड़ली के स्वागत को ब्रजवासी पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत को तैयार हो गये हैं। वहीं नगर में स्थित वृषभानजी मंदिर, दादी बाबा मंदिर, दानगढ़, मानगढ़, विल्सगढ़, मोरकुटी सांखरी खोर स्थित राम मंदिर, जयपुर मंदिर, रंगीली महल में भव्य सजावट की गई है। लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो उनकी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुविधाओं के पूरा जिला प्रशासन जुट गया। नगर में साफ सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग नौ जगहों पर स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। परिवहन विभाग यातायात के लिए एक सैकड़ा बसों का संचालन करेगा। वहीं पीडब्ल्यू विभाग बरसात में हुईं गड्डायुक्त सड़कों को दुरुस्त कर गड्डामुक्त सड़क कर रहा। बिजली विभाग 15 से 18 तक चार दिन निर्बाध आपूर्ति देने को तैयार है। श्रद्घालुओं एवं वीवीआईपी के वाहनों के पार्किंग को नगर पंचायत ने 13 पाकिंर्ग स्थल बनाये हैं। कुंडों के पानी को स्वच्छ करने को कुंडों में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है। परिक्रमा मार्ग एवं नगर में सभी जगह स्ट्रीट लाइट लगाई गयी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर जाने के मार्गों को वनवे किया गया है। कुंडों में नावों के साथ गोताखोर तैनात किए गये हैं।   पैतृक गांव में आज जन्मेंगी ललिताजी    द्वापर युग मे अवतरित हुई आल्हादिनी शक्ति राधारानी की सहचरी ललिताजी का जन्मोत्सव राधारानी के आंगन में व उनके पैतृकगांव ऊं चागांव में धूमधाम के साथ आज मनेगा। जिसकी सेवायतों ने सभी तैयारियां कर ली है। राधा जन्म से पूर्व उनकी प्रधान सखी ललिताजी का जन्मोत्सव राधा रानी के निज महल व उनके पैतृक गांव ऊंचागांव में एवं सुदामा चौक स्थित अष्टसखी मंदिर में शनिवार यानी आज धूमधाम से मनेगा। जिसके लिए भक्तों एवं सेवायतों ने समस्त तैयारी कर ली हैं।   दो जोन और छह सेक्टरों में बंटा बरसाना श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति राधारानी का जन्म अभेद सुरक्षा में होगा। जिसके लिए 1000 जवानों के साथ दो सैकड़ा अधिकारियों को तैनात किया गया। वहीं श्रद्घालुओं की सुरक्षा को एलआईयू टीम व मेटल डिटेक्टर लगाये गए हैं। समूचे मेला क्षेत्र को दो जोन व छह सेक्टर में बांटा गया है। 16-17 सितम्बर को पुलिस विभाग ने राधा जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। 1000 संगीनों के साये में 17 सितम्बर की सुबह चार बजे साढ़े पांच बजे तक राधा जन्मोत्सव के अभिषेक दर्शन कराए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से नगर को दो जोन व छह सेक्टर में बात दिया है। प्रत्येक सेक्टर का इंचार्ज डीएसपी स्तर का अधिकारी व एसडीएम होंगे।   आज रात से होंगी बरसाना की सीमा सील  राधाष्टमी मेला को शुक्रवार को एडीएम प्रशासन आदित्य प्रकाश ने फाइनल टच देते हुए मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने कुंडों में स्नान पर प्रतिबंद लगा दिया है।   पांच किलोमीटर पैदल चल बरसाना पहुंचेंगे श्रद्धालु  बृषभानु दुलारी के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम से ही बरसाना की सीमा सील कर दी जाएगी। रात्रि दस बजे से बड़े वाहनों को सम्बन्धित पाकिंर्ग स्थल पर बैरियर लगाकर रोक दिया जाएगा। इस दौरान कोसी से आने वाले बड़े वाहनों संकेत गांव के पास, छोटे वाहनों को गाजीपुर व राणा की बगीची पर स्थित राधे राधे कालोनी में, छाता से आने वाले बड़े वाहनों को श्रीनगर मोड़ पर, छोटे वाहनों को गैस एजेंसी के पास, कांमा से आने वाले वाहनों को राधा बाग पर, गोवर्धन से आने वाले बड़े वाहनों को क्रेशर के पास तथा छोटे वाहनों को गोवर्धन ड्रेन के समीप रोका जाएगा। इस दौरान प्रशासन ने छाता से करहला रोड होते हुए वाईपास भी बनाया है। इस बार पन्द्रह पाकिंर्ग स्थल व तीस बैरियर मेला क्षेत्र में लगाये गए है।   रावल में जुटती है श्रद्धालुओं की भीड़ यमुना किनारे स्थित राधारानी के गांव रावल में राधाष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। सुबह चार बजे के अभिषेक और आरती में पहुंचने के लिए श्रद्धालु मन्न्तें मांगते हैं। राधारानी मंदिर के पीछे छत पर एक करील का पेड़ है जिसे आज भी राधारानी का ही प्रतीक माना जाता है। मंदिर के सामने स्थित वाटिका में भी रहस्यमय दो पेड़े आपस में जुड़े हैं जिनके रंग भी सफेद और काले हैं। श्रद्धालु इन दोनों पेड़ों को भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी का प्रतीक मानते हैं।    फोटो-15यूपीएच मथुरा05 वित्र परिचय-रावल स्थित  राधारानी का रमणीय वातावरण में स्थित मंदिर।  *************************  

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। पुलिस ने दो लाइन मर्डर की गुत्थी को सुलझा दिया है। बल्देव और वृंदावन क्षेत्र में हुर्इं दोनों सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देने वाले अत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या के कारणों से पर्दा उठा दिया है।  सर्विलांस टीम एवं थाना वृन्दावन  पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  8 नवम्बर को थाना वृन्दावन क्षेत्र के ग्राम तेहरा के जंगल में वृद्ध की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। वृंदावन पुलिस सर्विलांस टीम के सहयोग से घटना को सुलझाने में जुटी थी।  उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालेअभियुक्तथोड़ी देर में सौफुटा तिराहे से होकर पुल की तरफ से मोटरसाइकिल पर यमुना एक्सप्रेस वे जायेंगे इस पुलिस ने सौ फुटा रोड़ पर चैकिंग शुरू कर दी। थोरी देर बाद रात करीब 9.30 बजे थोड़ी देर में पुल की तरफ से आये दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्तों ने अपने नाम हरनाम पुत्र रूप सिंह वघेल व पूरन पुत्र होरीलाल निवासीगण विकास नगर थाना हाइवे मथुरा वताये हैं।       ब्याज ऐसी कि तीन महीने में 40 के 92, 17 के 50 हजार हो गये विकास नगर निवासी बाबा पूरन चन्द्र शर्मा ब्याज का काम करते थे बाबा हरनाम से रूपसिंह बघेल ने 40 हजार व पूरन ने 17 हजार रुपये ब्याज पर लिये थे । बाबा ने तीन महीने में ही 40 हजार के 92 हजार व 17 हजार के 50 हजार रुपये व्याज सहित वना दिये थे।    पैसे के लिए रोज तकादा करता था बाबा हरनाम बाबा रोज हमारे ऊपर पैसों का तगादा करने लगे बाबा से वचने को हरनाम दिल्ली जाकर नौकरी करने लगा फिर बाबा के कहने पर कि धीरे-धीरे पैसे दे देना हरनाम वापस आ गया। बाबा फिर से पैसों का तगादा करने लगा व धमकी देने लगा कि तुम्हारे घर वालों को वता दूँगा तो हम दोनों ने सलाह वनायी कि बाबा को मार देते है । इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दोनों ने बाबा की हत्या कर दी।    लूट के लिए हुई थी महंत की हत्या दूसरी ओर 11/12 नवम्बर की रात्रि में ग्राम जटौरा में बनखण्डी भोला बाबा मन्दिर के पुजारी श्यामबाबा उर्फ सुमनगिरि पुत्र मुरारीलाल निवासी ग्राम अवैरनी थाना बल्देव मथुरा हाल निवासी ग्राम बनखण्डी भोला बाबा मन्दिर जटौरा थाना बल्देव मथुरा की अज्ञात बदमाशों द्वारा गला दवाकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक श्यामबाबा उर्फ सुमनगिरि के भाई नीरज कुमार पुत्र मुरारीलाल निवासी अवैरनी थाना बल्देव मथुरा ने लिखित तहरीर दी थी। पुलिस ने सुबह करीब 7.30 बजे हथकौली मोङ थाना बल्देव से अजय उर्फ टम्पू पुत्र दुर्गपाल सिंह, मुकेश उर्फ लाला पुत्र धर्म सिंह उर्फ धर्मा निवासी हथकौली थाना बल्देव  को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटी गई चांदी की चैन व मोवाइल भी बरादम किये गये हैं।       

Read More

मथुरा(सुनील शर्मा)।  वाकई...ब्रज की बेटियों का जबाव नहीं है। निधि शर्मा ने एक बार फिर साबित किया है कि उड़ान के लिए पंख नहीं हौंसलों की जरूरत होती है, मजबूत इरादों की धनी निधि शर्मा ने मथुरा स्पोर्ट स्टेडियम से  इंटरनेशनल का टिकट कटाया है। निधि शर्मा का चयन इंडिया की सबजूनियर बाक्सिंग टीम में हुआ है, 2 से 7 सितम्बर तक नागपुर में हुई सबजूनियर बालिका बाक्सिंग चैम्पीयनशिप में निधि शर्मा ने महाराष्ट्र की प्रतिद्वंदी को हरा कर सिल्वर पक्का किया लेकिन फाइनल में पंजाब की खिलाड़ी से पार नहीं पा सकीं थीं। नेशनल चैम्पीयनशिप के लिए  खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बाक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में 9 से 12 अगस्त तक स्पोर्टस स्टेडियम एटा में आयोजित हुई सब जूनियर बाक्सिंग बालिका प्रतियोगिता में प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में से कु.निधि शर्मा का चयन हुआ था।  ने 2 से 7 सितम्बर तक नागपुर में हुई सब जूनियर बालिका   कु.निधि शर्मा के कोच मुकेश यादव ने बताया कि नेशनल खेलने से एक महीने पहले ही निधि ने स्पोट्स स्टेडिया ज्वाइन किया था। खेल ेके प्रति उनका समर्पण लाजबाव है। निधि के पिता बेटी की सफलता के लिए निधि के कोच, स्टेडियम स्टॉफ को श्रेय दे रहे हैं। खुद निधि चाहती है कि उनके जैसी दूसरी लड़कियां भी इस खेल में आगे बढ़ें।      

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More