देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृंदावन में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। वाहन चोर वारदात को अंजाम देकर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। एक नही दो नही तीन वाहन चोरी की घटनाओं से मंदिरो की नगरी दहल गयी जिनमे एक चार पहिया वाहन भी शामिल है। चोरो ने जहां लगातार घटनाओ को अंजाम देकर हड़कंप मच दिया है वही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिये है। बात यहीं नही रुकती, वाहन चोरो का शिकार हुए पीड़ितों को अब एफआईआर दर्ज कराने में भी मसक्कत करनी पड़ रही है। जांच के नाम पर थाने और चौकियों के बीच फुटबॉल बने वाहन स्वामी अब अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस की मानमुनव्वल करने में जुटे हैं कि शायद उनकी एफआईआर दर्ज हो जाये। हम आपको बताते चलेंकि चोरी की पहली घटना है 11 सितम्बर की है। जब कैलाश नगर निवासी टीकम शर्मा बीती 11 सितम्बर को रात्रि 9 बजे मदन मोहन मंदिर के समीप राधा केलीकुंज पर अपनी बाइक हीरो डीलक्स यूपी 85 - B L -1821 को खड़ी कर आश्रम में अंदर गए। और जब बाहर आये तो बाइक नही मिली। दूसरी घटना है 15 सितम्बर की। दरअसल गोपालगढ़ निवासी राजपाल रात्रि करीब 9:30 बजे अपने मित्र देवेश ठाकुर के तेहरा मार्ग स्थित आवास के बाहर अपनी बाइक सीटी 100 यूपी-85- BE- 4707 को खड़ी कर घर के अंदर गए। कुछ देर बाद बाहर आये तो बाइक गायब मिली । दोनो ही मामलों में अभी तक एफआईआर दर्ज नही हो सकी है।
तीसरी घटना हरियाणा के पानीपत की जसवीर कॉलोनी निवासी अमित के साथ घटी। वह अपने मित्रों के साथ राधा अष्टमी पर्व पर वृन्दावन आए थे । और आनंद वाटिका के समीप श्याम श्री आश्रम में रुके थे। पीड़ित ने 18 सितम्बर की रात को अपनी मारुति सुजुकी कार ईको DL- 5CP- 9123 को आश्रम के बाहर पार्क किया था। सुबह 6 बजे जब कार गायब देखी तो पैरों तले जमीन खिसक गयी। पीड़ित ने घटना की सूचना 100 न पर भी। पीड़ित के अनुसार कार में डीएल, आधार कार्ड, चैक बुक, सहिय अन्य दस्तावेज व 18000 रु नकद रखे थे। घटना को लेकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। अब देखना होगा आखिर कब इन पीड़ितों की एफआईआर दर्ज हो पाती है। फिलहाल पुलिस तीनो ही मामलों में जांच की बात कह रही है.













Related Items
जन्माष्टमी आज और कल, वैष्णव सम्प्रदाय 7 को, स्मार्त या गृहस्थ सम्प्रदाय 6 को मनायेगा, वृन्दावन और मथुरा में 7 सितम्बर को
अमेरिका में धूल भरी आंधी के कारण कई वाहन टकराए, छह की मौत
भक्तों ने कराया राधा वृन्दावन चंद्र को यमुना विहार