देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। वृंदावन में पार्किंग के नाम पर ठेकेदारों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। कानून को ताक पर रख डंडे के बल पर जबरन वाहन चालकों के अवैध वसूली का खेल जारी है।
ताजा मामला आज सुबह का है जब हरिनिकुंज चौराहा पर राहुल नामक ठेकेदार के गुर्गे ने टेम्पू कंडक्टर के साथ मारपीट कर डाली। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। दरअसल छटीकरा निवासी गोलू पुत्र केदारी आज सुबह टेम्पू छटीकरा से लेकर वृन्दावन हरिनिकुंज पर आया था। ठेकेदार के गुर्गे ने पार्किंग के नाम पर पैसे मांगे। गोलू ने सुबह के वक्त का हवाला देकर पैसे बाद में देने को कहा लेकिन ठेकेदार के गुर्गे के सर पर तो गुंडागर्दी का भूत सवार था। सो कर डाली गरीब के साथ मारपीट।
बीच चौराहे पर हुई मारपीट से लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 100 न पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को थाने ले आयी। गौरतल है कि ठेकेदारों की गुंडागर्दी का यह कोई पहला मामला नही है । इससे पहले भी वाहन चालक व ई-रिक्शा चालक इनकी गुंडई का शिकार होते रहे हैं।
पूर्व में शिकायत पर बाँके बिहारी चौकी प्रभारी प्रेम नारायण शर्मा ने कार्यवाही करते हुए बीती 7 सितम्बर को अवैध वसूली करते 4 युवको को जेल भेजा था। लेकिन उक्त युवक फिर से उसी काम मे जुट गये ।
इन युवकों को पुलिस कार्यवाही का कोई असर नही है। इधर परिचालक के साथ मारपीट से टेम्पू चालको में रोष फैल गया। दर्जनों टेम्पू चालक थाने पहुंच गए। और ठेकेदारों की गुंडा गर्दी की दास्तान पुलिस को बताने लगे। इतना ही नही घटना से आक्रोशित टेम्पू चालको ने कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा काटा , ठेकेदार राजू यादव के विरुद्ध नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। इस संबंध में टेम्पू चालको ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। वही पीड़ित परिचालक गोलू ने घटना को लेकर नामजदों के विरुद्ध तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन अब देखना होगा की पुलिस इन अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध क्या कार्यवाही करती है। प्रदर्शन करने वालो में हरी सैनी, ओमप्रकाश, नारायण बघेल, अमन, अतर सिंह, सोनू, रवि कुमार छोटू जाटव, राकेश आदि थे.













Related Items
महिला थाने में कराया पति पत्नी का समझौता
अगनपुरा में जीते प्रधान समर्थकों के साथ मारपीट
भाजपा के पूर्व विधायक का थाने पर हंगामा, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप