BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अगनपुरा में जीते प्रधान समर्थकों के साथ मारपीट

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव अगनपुरा में नवनिर्वाचित प्रधान और हारे हुए प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की घटना के बाद जीता हुआ प्रत्याशी अपने समर्थकांे के साथ थाना रिफाइनरी पहुंच गया और मामले की तहरीर दी।

घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। मारपीट में घायल हुए विनय ने बताया कि करीब सात आठ लोगों ने लाठी डंडों से लैस होकर घर में घुस कर मारपीट की और घरों पर पत्थर फैंके। इस दौरान घरों के अंदर रखा सामान भी तोड फोड डाला। विनय का कहना था कि जिस प्रत्याशी की हार हुई है। उसी परिवार के पास लम्बे समय से गांव की प्रधानी थी।

इस बार वह हार गये हैं। नवनिर्वाचित प्रधान विक्रम सिंह ने थाने पर बताया कि इस परिवार के साथ करीब 40 साल से प्रधानी है। इस बार चुनाव हार जाने से वह बेहद नाराज हैं। ललित, जयपाल, भोलू, देवी, राम, दामोदर, जग्गी, गुलाब आदि हमलावर हो रहे हैं।  पुलिस ने आश्वासन दिया है कि उचित कार्रवाही की जाएगी। घायल लोगों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More