BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राधाकांत मंदिर में बह रही भक्ति की बयार

गणेश महोत्सव में 24 ब्राह्मणों के द्वारा किये जा रहे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान वृन्दावन(जहीर आलम)। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर राधाकांत मंदिर में श्री गणेश महोत्सव का आयोजन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य किया जा रहा है । प. नरोत्तम लाल सेवा संस्थान के तत्वाधान में एवं आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के आचार्यत्व में 24 ब्राह्मणों के द्वारा विविध अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य किये जा रहे हैं। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ ये अनुष्ठान का सिलसिला निरंतर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। आचार्य पंडित विष्णु कांत शास्त्री ने बताया कि मानव कल्याण मात्र को यह अनुष्ठान किये जा रहे हैं। जिसमे 11 दिन तक भगवान का विशेष पूजन अर्चन किया जाता है। साथ ही पुष्प पुरवा पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। 24 ब्राह्मणों के द्वारा किये जा रहे अनुष्ठान में प्रत्येक ब्राह्मण के द्वारा 111 लड्डुओं से गणेश जी की अर्चना कि जाति है। कुल मिलाकर प्रतिदिन 1600 लड्डू भगवान गणेश को चढ़ाए जाते हैं। इन लड्डुओं का उपयोग विभिन्न विद्यालय आदि में।किया जाता है। इस अवसर आचार्य मृदुलकान्त शाश्त्री, दीप नारायण त्रिपाठी, कन्हैया मिश्र, मोहन सोनी, संजय नागार्च, सुदामा, नरोत्तम, प्रमोद, गौरव, गोविंद मिश्रा, सीताराम, रमाकांत, अवध, रामकुमार दीक्षित, अवधेश संगणेश, महेश गौतम , विजय गौतम, सुमित तिवारी, आदि मौजूद रहे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More