देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सौंख (अनिल कुमार) । श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार शाम को मन्दिर के समीप गोवर्धन ड्रेन मे कस्बा के उत्साही भक्तों ने बुद्वि और चातुर्य के देव श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष छप्पनभोग सजायें। और दीपदान व भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन संध्या के गीतों पर भक्त पूरी रात थिरके। श्रद्धालुओं नें छप्पन भोग के दर्शन किये।
कस्बा के गोवर्धन-सौंख रोड स्थित गणेश वाटिका से सोमवार की देर शाम को मन्दिर के समीप गोवर्धन ड्रेन में पानी पर श्रीगणेश जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष छप्पनभोग व फूलबंगला सजाया गया। इस दौरान मन्दिर कमेटी व गणमान्य लोगों ने दीपदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मन्दिर प्रांगण में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गणेश उत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम के मन्दिर मंहत बाबा जानकीदास मार्ग दर्शक रहे। भक्ति से सराबोर नजर आये और भजनों की धुन पर जमकर थिरके। मन्दिर परिसर में राम भक्त हनुमान मन्दिर में भी फूलबंगला सजाया गया। श्रीगणेश जी की कस्बावासियों ने पूजा अर्चना की ।













Related Items
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कितना पानी पीना चाहिए?